यंग स्टार ने केसीए कर्रा को नौ विकेट से पराजित किया

Updated:
विज्ञापन

खूंटी. जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को यंग स्टार और केसीए कर्रा के बीच मैच खेला गया. इसमें यंग स्टार ने केसीए

विज्ञापन

खूंटी.

जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को यंग स्टार और केसीए कर्रा के बीच मैच खेला गया. इसमें यंग स्टार ने केसीए कर्रा को नौ विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए की टीम 29 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से रोशन ने सबसे अधिक 22 और इसीत ने 16 रन बनाये. गेंदबाजी में यंग स्टार की ओर से नीतीश ने तीन और आशीष विराट ने एक विकेट लिया. जवाबी पारी में उतरी यंग स्टार की टीम 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. यंग स्टार की ओर आशीष विराट ने नाबाद 78 रन बनाया. वहीं, पार्थ ने 21 रनों का योगदान दिया. केसीए की ओर से उत्तम ने एक विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola