वर्मी कंपोस्ट सभी प्रकार की फसलों के लिए है संपूर्ण आहार : वैज्ञानिक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 9:51 PM
पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में गुरुवार को पांच दिवसीय वर्मी कंपोस्ट उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ.केंद्र के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ राम
पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में गुरुवार को पांच दिवसीय वर्मी कंपोस्ट उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ.केंद्र के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट सब्जी, दलहन, फलदार समेत अन्य पौधे के लिए संपूर्ण आहार है. इसके नियमित प्रयोग से मिट्टी की संरचना में सुधार होता है. जलवायु अनुकूल खेती में वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग काफी लाभदायक साबित हो रहा है. प्रशिक्षण प्रभारी सह पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ किंकर कुमार, उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार, शस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद, कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ पिनाकी रॉय, गृह वैज्ञानिक डॉ सलोनी चौहान व पादप रक्षा वैज्ञानिक डॉ श्रीति मोसेस ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के लिए पशुपालन आवश्यक है. वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के लिए कच्ची सामग्री के रूप में गोबर का होना काफी जरूरी है. वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए मुख्य रूप से गोबर के साथ केंचुआ, कृषि अवशेष, घर के अवशेष व शहरी अवशेष की जरूरत होती है. ऐसीनिया फैटीडा और युजेलस युजेनी नामक प्रजाति का केंचुआ का उपयोग किया जाता है. कहा कि लगातार रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से खेत में आर्गेनिक कार्बन की प्रतिशत मात्रा 0.3 रह गई है. जबकि इसकी मात्रा कम से कम 3 से 4 प्रतिशत होनी चाहिए. अंत में सभी प्रतिभागियों के बीच वरीय वैज्ञानिक द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम में संजीव कुमार, उत्पल कुमार, ओंकार नाथ, उर्मिला कुमारी, सत्येंद्र कुमार व रत्नेश चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










