विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव को चिता से किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

बंजरिया (पूचं).थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद ससुराल वाले आनन – फानन में शव को सरेह

विज्ञापन

बंजरिया (पूचं).थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद ससुराल वाले आनन – फानन में शव को सरेह में ले जाकर दाह संस्कार करने लगे. मृतका के पिता चिरैया थाने के पटजिलवा निवासी फुलेना साह व अन्य परिजनों ने बंजरिया थाना पहुंच घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पहुंचकर चिता से जल रहे अधजले शव को बरामद कर थाना ले गयी है. उसे जांच के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है.इधर पुलिस को देख मृतका के ससुराल वाले व ग्रामीण शव को छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने खदेड़कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लायी है. इनसे पूछताछ कर रही है. मृत विवाहिता आरती देवी बुढ़वा गांव निवासी चंद्रिका साह की पुत्रवधू व दीपक साह की पत्नी थी. प्रभारी थानाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि उसके पिता ने आवेदन दिया है. उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola