ePaper

सत्य व सादगी की प्रतिमूर्ति थे कर्पूरी ठाकुर: शैलेंद्र

Updated at : 24 Jan 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
सत्य व सादगी की प्रतिमूर्ति थे कर्पूरी ठाकुर: शैलेंद्र

प्रतिनिधि, पुरैनी प्रखंड जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं उनके बताये

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पुरैनी प्रखंड जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कर्पूरी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जीवन सत्य और सादगी का सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा गरीब, शोषित, वंचित के हक और उनके अधिकार के लिए आवाज बनकर लड़ते रहे. अपने जीवन के अंत तक में भी विरासत के रूप में अपने परिवार को देने के लिए एक मकान भी नहीं था. कर्पूरी जी देश के सच्चे लाल थे. वह सच्चे समाजवाद के प्रणेता रहे. सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता, महिला अध्यक्ष सबिता कुमारी, विलास साह, मो सिकंदर, यतींद्र यादव, संजय ठाकुर, शिव कुमार यादव, गीता सिंह, अबरार आलम, दिलीप ऋषिदेव, अनिल सिंह, मो शमीम, राजाराम साह, नवल साह, त्रिवेणी यादव, अजय यादव, महावीर मंडल, मो सबूद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola