ePaper

सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई से लागू होने वाली नई समय सारिणी घोषित

Updated at : 26 Jun 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई से लागू होने वाली नई समय सारिणी घोषित

<P>ठाकुरगंज. सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से लागू होने वाली नई समय सारिणी की घोषणा शिक्षा विभाग ने कर दी है. इस आदेश के तहत प्राथमिक, मध्य,

विज्ञापन

ठाकुरगंज. सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से लागू होने वाली नई समय सारिणी की घोषणा शिक्षा विभाग ने कर दी है. इस आदेश के तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा के लिए समयावधि निर्धारित की गयी है. प्रत्येक शिक्षक के लिए सप्ताह में न्यूनतम 45 शिक्षण घंटे निर्धारित किये गये है.

सुबह 9 बजे शुरू होगा स्कूल

नये आदेश के अनुसार एक जुलाई से सुबह 9 बजे विद्यालय शुरू होगा. सुबह 9 बजे से 9.15 तक प्रार्थना, व्यायाम,योगाभ्यास व ड्रील होगी. 9.15 से 9.55 तक पहली घंटी, 9.55 से 10.35 दूसरी घंटी, 10.35 से 11.15 तीसरी घंटी, 11.15 से 11.55 चौथी घंटी, 11.55 से 12.35 तक एमडीएम एवं मध्यांतर का समय रखा गया है. 12.35 से 1.15 तक पांचवी घंटी, 1.15 से 1.55 तक छठी घंटी, 1.55 से 2.35 तक सातवीं घंटी, 2.35 से 3.15 तक आठवीं घंटी, 3.15 में छात्र-छात्राओं की छुट्टी का समय रखा गया है.

सवा तीन बजे से शुरू होगा मिशन दक्ष की कक्षा

सवा तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद 3.15 से 4 बजे तक मिशन दक्ष के अंतर्गत विशेष कक्षा व अन्य विशेष कक्षा का आयोजन होगा. मिशन दक्ष एवं अन्य विशेष कक्षा के छात्रों की छुट्टी 4 बजे होगी. शाम 4 बजे से 4.30 तक कक्षा 1-2 के बच्चों को छोड़कर शेष वर्ग के बच्चों के होमवर्क को चेक करना, पाठ-टीका तैयार करना एवं मिशन दक्ष के बच्चों का प्रोफाइल तैयार करना एवं साप्ताहिक मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रोफाइल शिक्षकों को तैयार करना है. शाम साढे 4 बजे शिक्षकों की छुट्टी का समय रखा गया है.

स्कूल शुरू होने के 10 मिनट पहले पहुंचेगे शिक्षक

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल शुरू होने के 10 मिनट पहले प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सभी स्कूल में उपस्थित होंगे और मॉडल टाइम टेबल के अनुसार ही काम करेंगे. प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि समय पर स्कूल खुले और बंद हो. किसी भी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने स्तर से विद्यालय समय सारणी में कोई बदलाव नहीं करेंगे. यदि ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कक्षा नहीं होगी सस्पेंड

शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि स्कूल में किसी कक्षा की बोर्ड या सेंटअप परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को सस्पेंड नहीं किया जाएगा. अन्य कक्षाओं के अध्यापन का कार्य चलते रहना चाहिए. संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत स्कूल और राजकीय ऊर्दू विद्यालय भी इस मॉडल टाइम टेबल का पालन करेंगे.

शनिवार को होगी पूरे दिन होंगी गतिविधियां

शनिवार को विद्यालय में पूरे दिन गतिविधि (बैगलेस सुरक्षित शनिवार वर्ग 01 से 08 तक के लिए) जारी रहेगी. मध्यान्तर तक माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य होगा. भोजनावकाश, मध्यान्तर के बाद बाल संसद, सभा, खेल-कूद, सृजनात्मक गतिविधि, अभिभावकों के साथ बैठक (क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ शनिवार को) आयोजित की जायेगी. जिस माह में पांचवा शनिवार आएगा उस शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पिछले सभी शनिवार में बच्चों द्वारा निर्मित सामग्रियों, गतिविधियों का प्रदर्शन किया जायेगा एवं समीक्षा करते हुए शिक्षकों द्वारा आकलन,मूल्यांकन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola