समय पर केंद्र नहीं पहुंचने वाली एएनएम को फटकार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

02 सीएच 26- बैठक में उपस्थत लोग. गिद्धौर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एएनएम, सहिया साथी के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा,

विज्ञापन

02 सीएच 26- बैठक में उपस्थत लोग. गिद्धौर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एएनएम, सहिया साथी के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जायसवाल, बीपीएम मारूफ खान मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने गांगपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के समय से नहीं पहुंचने को लेकर जमकर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि सभी उप स्वास्थ्य केंद्र में सुबह साढ़े नौ बजे तक कर्मी को पहुंचना अनिवार्य है. बैठक में टीकाकरण, टीकाकरण सर्विलेंस, एचपीवी वैक्सीन आदि से जुड़ी जानकारी दी गयी. साथ ही अबतक गांव में कितना आयुष्मान कार्ड बना है, सहिया को गांव-गांव घूम कर सर्वे कर सूची देने का निर्देश दिया है. बैठक में स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola