सीएम व कल्पना ने सलीमा टेटे को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

रांची. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान चुने जाने पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व कल्पना सोरेन ने झारखंड की हॉकी ओलिंपियन सलीमा टेटे को बधाई दी है. सीएम ने कहा

विज्ञापन

रांची. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान चुने जाने पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व कल्पना सोरेन ने झारखंड की हॉकी ओलिंपियन सलीमा टेटे को बधाई दी है. सीएम ने कहा कि झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम सफलता के नये कीर्तिमान गढ़ेगी. वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि गौरवपूर्ण पल. झारखंड की बेटियां किसी से कम नहीं. झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाये जाने पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल करने पर झारखंड समेत देश को आप पर गर्व है. हेमंत जी भी आपकी इस उपलब्धि पर बहुत खुश होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola