ePaper

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर नेहरू की जयंती मनायी, उनके विचारों से प्रेरणा लेने का दिया संदेश

Updated at : 15 Nov 2024 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर नेहरू की जयंती मनायी, उनके विचारों से प्रेरणा लेने का दिया संदेश

संवाददता, देवघर . संत माइकल एंग्लो विद्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम की

विज्ञापन

संवाददता, देवघर . संत माइकल एंग्लो विद्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत संत माइकल एंग्लो ग्रुप के चेयरमैन डॉ जेसी राज ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण कर किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों सहित जिले भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्कूल का नाम रौशन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया. डॉ राज ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सभी को माननी चाहिए. नेहरू ने देश की स्वतंत्रता के लिए अनगिनत संघर्ष किये और स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनका बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और प्रेम सभी जानते हैं. नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन और शिक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है. नेहरू का दृष्टिकोण हमेशा प्रगतिशील और आधुनिक था. उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई सुधार किये और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनायी. उनके विचार और आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे. सबको नेहरू के दिखाये मार्ग पर चलने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन शगुन व तनिषा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola