प्रीपेड बिजली मीटर के विरोध में एसयूसीआइ ने किया विरोध प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 11:06 PM
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर के विरोध में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को शामपुर में विरोध प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व काॅमरेड शेखर कुमार और काॅमरेड गंगाराम पासवान
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर के विरोध में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को शामपुर में विरोध प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व काॅमरेड शेखर कुमार और काॅमरेड गंगाराम पासवान ने किया. कार्यकर्ताओं ने शहीद जगदेव पासवान के आवास से अपने हाथों में प्री पेड बिजली स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो, प्रीपेड मीटर से आमजन हैं परेशान से जुड़ी ताखियां लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी शामपुर मंडल टोला, तांती टोला, यादव टोला, मांझी टोला होते हुए शामपुर स्थित मूर्ति स्थल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. जहां सभा को संबोधित करते एसयूसीआई के सचिव रमन सिंह ने कहा कि प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए काफी परेशानी का सबब पैदा कर रहा है. इसके विरुद्ध पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उन्होंने बिजली विभाग से प्री पेड स्मार्ट मीटर को हटाने की बात कहते हुए आंदोलन की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में अनावश्यक बिजली बिल आता है. रिचार्ज का मीटर आज की तारीख में गरीबों के बस की बात नहीं है. मौके पर शेखर कुमार, इंद्रदेव पासवान, भुवनेश्वर कुमार रजक, सुरेश टुडू, अर्जुन सोरेन, सुधा देवी, रिंकू देवी, शारदा देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, खुशबू देवी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










