मारपीट मामले में 10 के खिलाफ आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज. पोखर बस्ती चौक के समीप कुछ युवकों द्वारा एक बाइक सवार युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिये जाने का

विज्ञापन

फारबिसगंज. पोखर बस्ती चौक के समीप कुछ युवकों द्वारा एक बाइक सवार युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. घायल बाइक सवार युवक अल्ताफ सिद्दीकी पिता मो मुर्तुजा दरभंगिया टोला वार्ड संख्या 12 निवासी ने अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंच कर दो नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है. आवेदन में घायल युवक ने आरोप लगाया है कि 16 मई के रात्रि लगभग 09 बजे वे अपनी बाइक से गोढियारे चौक से अपने घर जा रहे थे. जैसे ही पोखर बस्ती चौक से पहले पक्की सड़क पर पहुंचे थे कि पूर्व से घात लगाये मो वसीम पिता गुलाम मुस्तफा व मो शाहनवाज पिता मो गयासुद्दीन अंसारी सहित 05 से 10 अज्ञात व्यक्ति सभी पोखर बस्ती निवासी ने चारों तरफ घेर कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट के क्रम में उनके पॉकेट से 6500 रुपये व सवा भरी सोने का चेन भी छीन लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवक के द्वारा आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola