ePaper

खिलाड़ी के साथ मारपीट बेलगाम अफसरशाही को करता है बेनकाब - पूर्व मंत्री

Updated at : 02 Dec 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ी के साथ मारपीट बेलगाम अफसरशाही को करता है बेनकाब - पूर्व मंत्री

प्रतिनिधि, मधेपुरा खिलाड़ी के साथ एडीएम (विभागीय जांच) शिशिर कुमार मिश्रा ने मारपीट की. इस घटना बिहार के बेलगाम अफसरशाही को बेनकाब करता है. इस सरकार में आम अवाम की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा खिलाड़ी के साथ एडीएम (विभागीय जांच) शिशिर कुमार मिश्रा ने मारपीट की. इस घटना बिहार के बेलगाम अफसरशाही को बेनकाब करता है. इस सरकार में आम अवाम की यही स्थिति है कि अफसर जब चाहे उसे खेलने को कहे और मन मुताबिक अगर न हो तो मारपीट करें. उक्त बातें बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधायक प्रो चंद्रशेखर ने कही. उन्होंने कहा कि शनिवार की देर शाम इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ अधिकारी ने मारपीट की. उन्होंने कहा कि मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे खिलाड़ी का समुचित इलाज करने के साथ-साथ उसे मुआवजा दिया जाय. एडीएम (विभागीय जांच) खेल पदाधिकारी के प्रभार में हैं. उनके द्वारा यह कहना कि अब स्टेडियम में खेल नहीं पाओगे अपने आप में बयां करता है कि किस तरह पूरे बिहार की स्थिति अराजक हो गयी है. अधिकारी अपने आप को शहंशाह समझ रहे हैं. राजनीतिक नेतृत्व की कमजोरी का यह फल है कि जनता को नजरअंदाज करके अधिकारियों के फायदे के लिए नियम बनाये जाते हैं. पूर्व मंत्री ने कहा अगर खिलाड़ी को इंसाफ नहीं मिला, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा. सदन में आवाज उठायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola