झारखंड का संत समाज घुसपैठ, हिंदुओं की घटती जनसंख्या व मतांतरण के खिलाफ चलाये जन जागरण : विहिप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 8:24 PM
संवाददाता, देवघर. नंदन पहाड़ के सेवा धाम में संत समाज की दो दिवसीय बैठक सोमवार को संपन्न हो गयी. बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी
संवाददाता, देवघर. नंदन पहाड़ के सेवा धाम में संत समाज की दो दिवसीय बैठक सोमवार को संपन्न हो गयी. बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती व विश्व हिंदू परिषद् के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, झारखंड प्रदेश के मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, संत समिति झारखंड प्रांत के महामंत्री स्वामी हंसानंद गिरी, सतन आश्रम दुमका के महंत आत्मानंद पुरी, झारखंड प्रांत के क्षेत्र मंत्री विरेंद्र विमल, सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से आये हुए संतों ने राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. केद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि अत्याचार, अनाचार बढ़ता है तो सर्वप्रथम संत खड़े होते हैं और अलग-अलग कालखंड में कई संत खड़े हुए हैं. आज संतों को हिंदू जीवन मूल्यों, संस्कारों की रक्षा हेतु और समाज में आयी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी. वहीं स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आज झारखंड के संत मिलकर घुसपैठ, घटती हिंदू जनसंख्या, मतांतरण, लव जिहाद के विरुद्ध हिंदू समाज के लिए जन जागरण करें. क्षेत्र मंत्री विरेंद्र विमल ने ने भी विचार रखे. बैठक में भारत सेवा आश्रम संघ स्वामी भूतेसानंद, लीला आश्रम के ध्यान चैतन्यानंद कोडरमा के कमल नाथ दास, राम कृष्ण विवेकानंद सेवा संघ के संत खामा परानंद, धनबाद के स्वामी लक्ष्मी पुरी, तीर्थ पुरोहित राम नारायण पांडेय ने विचार रखे. संतों का स्वागत विहिप देवघर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉ गोपाल जी शरण ने किया, जबकि संचालन युगल किशोर प्रसाद ने किया. मौके पर रांची के सुरेंद्र तिवारी, सुमन कुमार, प्रांत सह मंत्री राम नरेश सिंह, जिला मंत्री विक्रम सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, जिला सह संयोजक अंजनी गौरव सिंह, जिला समरसता प्रमुख अशोक चौधरी, नगर सह संयोजक शिव नाथ राव व शुभम कश्यप, कुन्दन कुमार, मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










