Hajipur News : सड़क हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 9:37 PM

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग. </P><P>एनएच 322 बी पर देसरी थाने के सुलतानपुर के समीप पिकअप वैन के धक्के से घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक सुरेंद्र

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग.

एनएच 322 बी पर देसरी थाने के सुलतानपुर के समीप पिकअप वैन के धक्के से घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक सुरेंद्र ठाकुर देसरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागंज 28 टोला निवासी बिहारी ठाकुर का पुत्र था. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सुरेंद्र ठाकुर अपने ग्रामीण उमा ठाकुर के साथ साइकिल से महनार से लाैट रहे थे. जैसे ही दोनों सुलतानपुर में गोपाल चौक के निकट पहुंचे कि तेज रफ्तार पिकअप वैन ने साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया था. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेंद्र ठाकुर की मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह सुरेंद्र का शव घर ले जाया गया. मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक को एक पुत्र एवं चार पुत्री है. वह मजदूरी कर परिवार चलाता था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की सूचना पर प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु कुमार राय आदि ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola