Gaya News : गया में दो जगहों पर 25-25 बेड का वृद्धाश्रम बनकर तैयार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 5:05 PM
<P>गया. मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के तहत शहर में दो जगहों पर 25-25 बेड का वृद्धाश्रम बनकर तैयार हो गया है. शहर के नारायणचुआं व गांधी मैदान के पास
गया. मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के तहत शहर में दो जगहों पर 25-25 बेड का वृद्धाश्रम बनकर तैयार हो गया है. शहर के नारायणचुआं व गांधी मैदान के पास वृद्धाश्रम बनकर तैयार हो चुका है. सिर्फ उद्घाटन होना बाकी रह गया है. इनका संचालन अब निजी एजेंसी की जगह शहरी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से किया जायेगा. इस योजना को सार्थक बनाने के लिए कई विभागों ने एक साथ मिल कर काम किया है. वृद्धाश्रम का संचालन नगर विकास एवं आवास विभाग और समाज कल्याण विभाग को मिलकर करना है. यहां पर खाने के साथ अन्य तरह की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा. फिलहाल लावारिस लोगों के लिए बोधगया में एक संस्था रखने का इंतजाम करती है. लेकिन, अब जिले में दो जगहों पर वृद्धाश्रम खुलने के बाद यहां के बेसहारा वृद्धों को रहने का एक आश्रय स्थल मिल जायेगा.
यहां मिलेंगी इस तरह की सुविधाएं
दोनों जगहों पर 25-25 वृद्धजनों को रहने की व्यवस्था की गयी है. यहां पर रहनेवाले वृद्ध के लिए स्वास्थ्य सुविधा, नेत्र जांच, बहरेपन का इलाज, फिजियोथेरॉपी के साथ आवासन, भोजन व मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी.जल्द शुरू किया जायेगा वृद्धाश्रम
नगर निगम क्षेत्र में दो जगहों पर वृद्धाश्रम बनाया गया है. इसका उद्घाटन जल्द करके इसे चालू कराया जायेगा. यहां पर हर तरह की सुविधा देने का प्रावधान किया गया है. बार-बार दिक्कत आती थी कि बेसहारा वृद्ध को रहने के लिए काई निश्चित स्थल अब तक शहर में नहीं है.डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, मेयर- फोटो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










