दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

बेलदौर. नपं के श्रीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हो गये. घटना रविवार की

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के श्रीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हो गये. घटना रविवार की बताई जा रही है. वहीं आनन-फानन पीड़ित परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया. वहीं पीएचसी के चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर छुट्टी दे दी. इस संबंध में नपं बेलदौर के श्रीपुर गांव निवासी अजय साह के 23 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताई कि मुहल्ले के ही 22 वर्षीय छतीश कुमार, 45 वर्षीय हिता देवी एवं 50 वर्षीय संजय साह साजिश के तहत मेरे साथ मारपीट करने लगा एवं मारपीट की घटना में घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के संजय साह के पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि मेरी मां के साथ मेरी चाची खुशबू देवी से विवाद हो रहा था. वही बीच बचाव करने आई उक्त महिला आक्रोश में धारदार हथियार फेंक दिया. जिस कारण मेरे सिर में चोट लग गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola