डीएम ने बस स्टैँड में चल रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा

किशनगंज.डीएम तुषार सिंगला ने मंगलवार को शहर के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड ने चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और नई योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान नप
किशनगंज.डीएम तुषार सिंगला ने मंगलवार को शहर के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड ने चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और नई योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान नप के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व वार्ड पार्षद सह भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप उपस्थित थे. वहीं निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों से बात कर रुके हुए रेल सीमा के चारदीवारी को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिया. साथ ही एक माह के अंदर बस पड़ाव का रंग रोगन, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. वहीं इस दौरान डीएम ने बस स्टैँड के रख रखाव पर असंतोष जताया और संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. स्थानीय वार्ड पार्षद सुशांत गोप द्वारा एक माह में बस स्टैंड के कायाकल्प का भरोसा दिलाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




