छेड़खानी के आरोप में मारपीट, दोनों पक्षों से 17 पर मुकदमा दर्ज

Updated at : 23 Apr 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोप में मारपीट, दोनों पक्षों से 17 पर मुकदमा दर्ज

प्रतिनिधि रजौन. सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में अपने परिवार के ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस दोनों

विज्ञापन

प्रतिनिधि रजौन. सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में अपने परिवार के ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस दोनों पक्षों से 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी मुख्य आरोपित ऋषिकांत कुमार 20 अप्रैल को मुझे घर में अकेली देखकर घुस गया, उस समय मेरे परिजन मां को डॉक्टर के यहां लेकर गये थे. घर में घुसते ही वह छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा. विरोध जताने पर मारपीट करने लगा. नाबालिग के चिल्लाने पर मेरी दो बहन के पहुंच जाने पर तथा ऐन मौके पर माता पिता के पहुंच जाने पर धमकी देते हुए भाग निकला. बाद में कहने पर विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा मवेशी खोलकर भागा दिया. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने आरोपित ऋषिकांत कुमार, राजकुमार ठाकुर, रीना देवी, कोमल देवी, अजीत कुमार, हरेराम ठाकुर, सीता देवी, रामवती देवी व दिलखुश कुमार के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है. वहीं विपक्षी रीना देवी के आवेदन पर पुलिस ने मारपीट कर घायल करने, घर के आगे नाद रख देने, जेवरात छीनने के मामले में अनोज ठाकुर, ज्ञानी देवी, कुमकुम कुमारी, गणेश ठाकुर, नेहा देवी, सुमेश ठाकुर, सुमन देवी व देवानंद ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने कहा कि दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola