बकरी को बचाने में कार नाश्ते की दुकान में घुसी, आधे दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आजमनगर. आजमनगर दमदमा सड़क पर कुशहा गांव के निकट एक चाय की दुकान में एक अनियंत्रित कार नाश्ता के दुकान में घुस गया. दुकान में नाश्ता व चाय पी रहे

विज्ञापन

आजमनगर. आजमनगर दमदमा सड़क पर कुशहा गांव के निकट एक चाय की दुकान में एक अनियंत्रित कार नाश्ता के दुकान में घुस गया. दुकान में नाश्ता व चाय पी रहे आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी चालक सह मालिक उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी महेश कुमार गाड़ी चला रहे थे. एक बकरी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गया. दुकान के अंदर दुकानदार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस घटना में जयशंकर सिंह ,लाखन सिंह ,गोविंद कुमार सिंह ,अरविंद यादव, आदि सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों का इलाज स्थानीय सालमारी अस्पताल में हो रहा है. घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. उक्त मामले में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चार पहिया वाहन को थाना लाई गई है आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola