बीएड कॉलेज में छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

मधुपुर. शहर के बड़बाद स्थित राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश पर संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं
मधुपुर. शहर के बड़बाद स्थित राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश पर संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं ने संविधान के प्रस्तावना की शपथ ली. मौके पर प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, सेल्फी प्वाइंट, पोस्टर मेकिंग और सेमिनार का आयोजन किया गया. वर्तमान समय में संविधान का महत्व विषयक सेमिनार में शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा की. इस अवसर पर सेमेस्टर वन और सेमेस्टर तीन के सभी विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रमों की सफलता के लिए व्याख्याता और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सक्रिय रहे. ————————————————————————————————————————- राहत बीएड कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










