भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के लौड़िया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के जितेंद्र कुमार एवं उनका भांजा पीयूष

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के लौड़िया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के जितेंद्र कुमार एवं उनका भांजा पीयूष कुमार व मां मीना देवी जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में किया गया. मामले को लेकर जख्मी जितेंद्र कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. कहा है कि वह अपने खेत में आलू लगाने गया था तो देखा कि विपक्षी के द्वारा पंपसेट से खेत का पटवन कर दिया है. विपक्षी के घर बिना पूछे खेत पटवन करने की बात कहने गया तो कैथा गांव के सुबोध सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, दीपक सिंह, मिथुन सिंह, विक्रम सिंह, रुपेश सिंह, खुशबु देवी, अंकित सिंह, निलेश सिंह, युगल सिंह ने लाठी व डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये भांजा व मां को भी पीटकर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola