अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 प्रबंध समिति की बैठक में लिये गये कई प्रस्ताव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 8:25 PM

विज्ञापन

किशनगंज.अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की एक महत्वपूर्ण बैठक डेरामारी स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के प्रांगण में पूर्व मंत्री सह अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 प्रबंध समिति के अध्यक्ष नौशाद

विज्ञापन

किशनगंज.अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की एक महत्वपूर्ण बैठक डेरामारी स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के प्रांगण में पूर्व मंत्री सह अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 प्रबंध समिति के अध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रबंध समिति के सचिव सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, विधायक किशनगंज सह प्रबंध समिति सदस्य इजहारुल हुसैन, प्रबंध समिति नायेब सेक्रेटरी शफीकुर रहमान, खजांची सह वार्ड पार्षद अंजार आलम, सदस्य एकबाल आहमद, एडवोकेट इंतशार आलम एवं कमाल अहमद उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम प्रबंध समिति के सचिव सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज का नाम मरहूम रूस्तम अली के नाम से रखने का प्रस्ताव रखा जिसका एकमत सबों ने अनुमोदन किया. स्व रुस्तम अली ने अपनी बेशकीमती 32 एकड़ जमीन अंजुमन इस्लामिया के नाम वक्फ किया था, उसी जमीन के पांच एकड़ पर अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज का निर्माण कराया गया है. अगर इस प्रस्ताव को विभाग से मंजूरी मिली तो उक्त विद्यालय को रुस्तम अली मेमोरियल अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज के नाम से जाना जायेगा. अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की जमीन डेरामारी मोजाबारी में डे मार्केट से पौआखाली जाने वाली सड़क के कोर्नर पर पूर्व में बिल्डर के माध्यम से मार्केटिंग कम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे वक्फ बोर्ड से अनुमोदन के उपरांत आज बिल्डर के रुप में अख्तर नामी उर्फ गुड्डू का चयन किया गया. मार्केटिंग कम्प्लेक्स के निर्माण उपरांत वक्फ नियमावली अनुसार दुकानों को आवंटित किया जायेगा. अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की जमीन कुतुब गंज चुड़ी पट्टी में पूर्व में पूर्व विधायक कोचाधामन सह सचिव अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 द्वारा मार्केटिंग कम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना को भेजा गया था. बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के निर्देशानुसार उक्त मार्केटिंग कम्प्लेक्स के निर्माण के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से मार्केटिंग कम्प्लेक्स का नक्शा, डीपीआर – स्टीमेट बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के माध्यम से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पटना को भेजने का निर्णय लिया गया. मार्केटिंग कम्प्लेक्स का निर्माण वक्फ विकास योजना,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार,पटना से करवाने का फैसला लिया गया. अंजुमन इस्लामिया की जमीन पर मस्जिद से दक्षिण एवं एकेडमिक भवन के उत्तर में 4.61 करोड़ की लागत से मार्केटिंग कम्प्लेक्स का टेंडर भवन निर्माण निगम से हो चुका है. जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है. वहीं पर मस्जिद से उत्तर आखरी सीमा तक मार्केटिंग कम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव लिया गया. अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के एकेडमिक केम्पस आवासीय केम्पस तक जाने आने के पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की विभाग से स्वीकृति मिल गई है. जल्द ही 3.50 करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. किशनगंज जिले में एक भी बीएड कालेज नहीं है,अगर कोई अल्पसंख्यक बीएड कालेज खोलना चाहते हैं तो उन्हें लीज पर वक्फ की जमीन उपलब्ध करायी जायेगी. जी 3 बहुउद्देशीय वक्फ भवन कुतुब गंज चुड़ी पट्टी में 97 लाख रूपये से शेष भाग चहारदिवारी, मिट्टी भराई एवं पेभर ब्लाक निर्माण कराया जायेगा, जिसका टेंडर हो गया है. अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की जमीन पर से अवैध कब्जा को हटाने के लिए प्रशासनिक मदद लेने का फैसला लिया गया. मिल्लत गर्ल्स हाई स्कूल की बिल्डिंग जो बहुत दिनों से बंद है, का चाभी सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के निर्देश पर दो बार लिखित पत्र हस्तगत कराने के बावजूद भी अभी तक कमिटी को हेंड ओवर नहीं किया गया है. फिर से एक बार मिल्लत गर्ल्स स्कूल के अध्यक्ष एवं सचिव को लिखित पत्र भेजने का प्रस्ताव लिया गया. अगस्त 2021 में नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है तब से लेकर अब तक के आय व्यय का सीए से आडिट कराने का फ़ैसला लिया गया. इस अवसर पर जाहिदुर रहमान, आमिर मिन्हाज, मुखिया प्रतिनिधि अख्तर नामी उर्फ गुड्डू, पूर्व वार्ड पार्षद सहाबुल, सरफराज खान, लड्डन खान, मुजम्मिल आदि मौजूद रहे. मीटिंग के अंत में कमिटी के सचिव सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया और कहा कि आने वाले दिनों में ये शिक्षा केन्द्र साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola