आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

किशनगंज. आम के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत मंगलवार हो गई. घटना टाउन थाना क्षेत्र के पानीबाग मोहल्ले की है. मृतक की पहचान 16 वर्षीय युवक बरकत आलम,
किशनगंज. आम के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत मंगलवार हो गई. घटना टाउन थाना क्षेत्र के पानीबाग मोहल्ले की है. मृतक की पहचान 16 वर्षीय युवक बरकत आलम, पिता रुस्तम आलम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बरकत आलम आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था तभी वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया. गिरने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद उसके साथ रहे लोगों ने शोर मचाया. वही शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. सदर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर अपने घर चले गए. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










