Live Updates

SPN vs TRL, Women’s T20 Challenge: सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर को 49 रन से हराया, चमकी पूजा वस्त्रकर

Updated:
विज्ञापन

Womens T20 Challenge 2022 के पहले मुकाबले में सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर को 49 रन हराया. सुपरनलोवाज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गयी. फिर पूजा वस्त्रकर के चार विकेट के दम पर ट्रेलब्लेजर को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर केवल 114 रन पर ही रोक दिया.

विज्ञापन

सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर को 49 रन से हराया

सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर को 49 रन से हराकर महिला टी20 चैलेंज में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. सुपरनलोवाज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गयी. फिर पूजा वस्त्रकर के चार विकेट के दम पर ट्रेलब्लेजर को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर केवल 114 रन पर ही रोक दिया. पूजा ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाया. जबकि अलाना किंग ने दो विकेट लिया. मेघना सिंह और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाया. ट्रेलब्लेजर की ओर से मंधाना ने 34, मैथ्यू ने 18 और रॉड्रिस ने 24 रन की पारी खेली. बाकी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.

ट्रेलब्लेजर को 9वां झटका, पूनम यादव 7 पर आउट

ट्रेलब्लेजर को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 9वां झटका लगा. पूनम यादव को अलावा ने 7 पर आउट किया. पूनम ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक भी चौका या छक्का नहीं लगाया.

ट्रेलब्लेजर को 8वां झटका, रोड्रिग्स 24 पर आउट

ट्रेलब्लेजर को 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 8वां झटका लगा. जेमिमा रोड्रिग्स 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं. रोड्रिग्स को मेघना सिंह ने अपना शिकार बनाया.

ट्रेलब्लेजर को 7वां झटका, सलमा खातून शून्य पर आउट

ट्रेलब्लेजर को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. सलमा खातून शून्य पर आउट हुईं. खातून को वस्त्रकर ने अपना चौथा शिकार बनाया.

ट्रेलब्लेजर को 6ठा झटका, अरुंधती शून्य पर आउट

ऋचा घोष को सोफी एक्लेस्टोन ने दूसरी गेंद पर दो रन पर आउट किया. फिर तीसरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी को ऋचा घोष ने रन आउट किया.

ट्रेलब्लेजर को चौथा झटका, शर्मिन अख्तर आउट

ट्रेलब्लेजर को 9वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. शर्मिन अख्तर खाता खोले बिना आउट हुईं. शर्मिन को अलना किंग ने अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola