ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : अलीपुर में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए पार्थ चटर्जी

Updated at : 05 Jan 2023 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News LIVE : अलीपुर में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए पार्थ चटर्जी

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के स्कूली बच्चों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खूब ममता बरस रही है. पंचायत चुनाव से पहले अच्छी खबर है. स्कूल शिक्षा विभाग (एसएससी) ने अतिरिक्त पोषण के तौर पर मिड-डे मील में मांस, अंडे और फलों के लिए राशि आवंटित की है. सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दाल-चावल-कढ़ी के साथ मुर्गे का मांस, अंडे और फल भी मिलेंगे.इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:32 PM. 5 Jan 231:32 PM. 5 Jan

अनुब्रत को फिर नहीं मिली बेल

पश्चिम बंगाल में आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल और उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन को फिर से 14 दिन की जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया. इसके अलावा सीबीआई के अधिकारी जेल में जाकर अनुब्रत मंडल से पूछताछ कर सकते हैं. आसनसोल की विशेष अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई को अनुमति दे दी. अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने आदेश दिया कि सीबीआई अधिकारी जेल में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष से पूछताछ कर सकते हैं.

1:02 PM. 5 Jan 231:02 PM. 5 Jan

हर दिन लुढ़क रहा महानगर का पारा

महानगर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है. शहर समेत राज्य में हर दिन तापामान लुढ़क रहा है. बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. गौरतलब है कि अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में महानगर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे रहने की संभावना जतायी है. वहीं जिले का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोलकाता और अन्य जिलों में तापमान में गिरावट से शीतलहर में तेजी की संभावना है. गुरुवार से तेज हवाओं की तीव्रता और बढ़ेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन यही तापमान बना रहा तो भी तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी.

1:02 PM. 5 Jan 231:02 PM. 5 Jan

बंगाल के स्कूली बच्चों को मिड डे मील में मिलेगा चिकेन और फल

पश्चिम बंगाल के स्कूली बच्चों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खूब ममता बरस रही है. पंचायत चुनाव से पहले अच्छी खबर है. स्कूल शिक्षा विभाग (एसएससी) ने अतिरिक्त पोषण के तौर पर मिड-डे मील में मांस, अंडे और फलों के लिए राशि आवंटित की है. इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है. अब से प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दाल-चावल-कढ़ी के साथ मुर्गे का मांस, अंडे और फल भी मिलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola