Live Updates

West Bengal Breaking News : शुभेंदु का नाम लिए बगैर बंगाल में कई जगहों पर लगे गुमशुदगी के पोस्टर

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले में आज एक बार फिर पार्थ चटर्जी समेत अन्य आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया. गौरतलब है कि अदालत में आज कई मामलों को लेकर पूछताछ की जा सकती है. इस दौरान उन्होंने कोलकाता वासियों को 2023 व तृणमूल कांग्रेस को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के सागर के बामनखली में तड़के धमाके के साथ लगी भीषण आग

दक्षिण 24 परगना के सागर के बामनखली में तड़के धमाके के साथ लगी भीषण आग. कई दुकानें जलकर हुई खाक

शुभेंदु की सभा को नहीं मिली अनुमति

पश्चिम बंगाल के आसनसोल की घटना को देखते हुए विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी की जनसभा को लेकर पूर्व बर्दवान जिला पुलिस की अनुमति नहीं मिली. गुरुवार को देवानदिघी स्थित कालीग्राम में सभा करनेवाले थे. पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जोरशोर से प्रचार में जुटी है. विभिन्न जिले में शुभेंदु की सभा हो रही है. इसी बीच आसनसोल में भगदड़ कांड में तीन लोगों की मौत हो गयी. सभा की अनुमति नहीं मिलने को लेकर जिला प्रवक्ता सौम्यराज बंद्योपाध्याय ने कहा कि कांथी में शुभेंदु अधिकारी की सभा देखकर तृणमूल डर गयी है.

अलीपुर : अस्पताल के बाहर नर्स की नौकरी बांट रहे दो शातिर अरेस्ट

महानगर के अलीपुर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर नर्स की नौकरी बांटने के आरोप में अलीपुर थाने की पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम शुभोजीत बंगल और रूद्र मिश्रा हैं. दोनों को बुधवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. आरोपियों के पास से शहर के कई सरकारी एवं निजी अस्पतालों में नर्स की नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जब्त किया गया है.

हाईकोर्ट से चैताली को मिली राहत

हाईकोर्ट में गुरुवार को चैताली के वकील राजदीप मजूमदार ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन धारा 304 पार्ट टू में नोटिस कैसे दिया जाता है? एफआईआर में लिखा है, ‘यह हादसा छोटी सी जगह में हुआ.जस्टिस जय सेनगुप्ता ने कहा, आप जांच न करने का आदेश कैसे मांग सकते हैं? यह भी बताया गया कि मौत की जांच को नहीं रोका जा सकता है. पुलिस चैताली से दो दिन और पूछताछ कर सकती है. हालांकि जितेंद्र तिवारी की पत्नी को तीन हफ्ते की सुरक्षा भी दी गई है . पुलिस के एक नोटिस में कहा गया कि गुरुवार को चैताली घर पर ही रहे.पुलिस आएगी और पूछताछ करेगी. इस दिन पुलिस चैताली के घर गई, लेकिन घर पर ताला लगा पाया और वापस लौट गई.

पाकिस्तान में भेजता था देश की गुप्त जानकारी

देश के सीमावर्ती इलाकों में रहकर यहां की गुप्त जानकारी पाकिस्तान में भेजने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गुड्डू कुमार बताया गया है. वह मूलत: बिहार के पूर्वी चंपारण का निवासी है. उसे बुधवार को सिलीगुड़ी के नेताजी मोड़ से दबोचा गया है. आरोपी के पास से देश की कई जगहों की तस्वीरें, मैप व कुछ गुप्त जानकारी लिखे दस्तावेज जब्त किये गये हैं. वह पहचान बदल कर सिलीगुड़ी के भरत नगर में रह रहा था.

बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखा कर खाते से उड़ाये 7.88 लाख,

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्र सरकार के कर्मचारी को फोन कर उसके घर पर लगे बिजली कनेक्शन का बिल बकाया होने की जानकारी देकर बिल भरने की बात कह कर शातिरों ने उनके बैंक खाते से विभिन्न लेनदेन के जरिये सात लाख 88 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना यहां पर्णश्री इलाके की है. इस बाबत पीड़ित संतेश्वर बर्मन की शिकायत पर पर्णश्री थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. इस क्रम में ठगों के गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया. उनके नाम संतोष कुमार सिंह (26), सजाउद्दीन अंसारी (33), शुभजीत माइती(23), तपन माइती(28) व दिलीप कुमार मंडल (24) बताये गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola