Live Updates

Weather Forecast Update: गर्मी से दिल्ली बेहाल, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: आईएमडी की मानें तो राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतर भागों में लू का प्रकोप जारी है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में 16 जून तक लू से कोई बड़ी राहत नहीं

दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार को लगातार सातवें दिन लू जारी रही और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि यहां 16 जून तक भीषण गर्मी से बड़ी राहत की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. यहां के 11 मौसम केंद्रों में से तीन ने गुरुवार को लू की स्थिति दर्ज की.

दुमका और पाकुड़ में आंधी-पानी की संभावना

झारखंड के कई जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पाकुड़ और दुमका जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक देखी जा सकती है.

27 जून के आसपास मॉनसून पहुंचेगा दिल्ली

मॉनसून के 15 जून तक पूर्वी भारत पहुंचने की उम्मीद के साथ, पूर्वी हवाएं नमी लाएंगी और उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून पूर्व गतिविधि को तेज करेंगी. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मानसून के प्रचलित तारीख 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचने की संभावना है. ऐसी कोई प्रणाली नहीं है जो इसकी प्रगति बाधित हो सकेगी.

सप्ताहांत में लू से राहत मिलने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के लोगों को सप्ताहांत में लू से राहत मिलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, दिल्ली में गुरुवार को लू चलने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं

दिल्ली में गुरुवार की सुबह बेहद गर्म रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई है.

झारखंड में कुछ देर में बारिश के आसार

झारखंड के पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा जिले के कुछ स्‍थानों पर अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. इसकी चेतावनी रांची स्‍थित मौसम विभाग ने दी है.

Weather Forecast Update: गर्मी से दिल्ली बेहाल, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola