Weather Forecast Update: दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बरसात
New Delhi: Women cover themselves with an umbrella to avoid the scorching heat on a hot summer day in New Delhi, Sunday, May 15, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_15_2022_000189B)
Weather Forecast Today Updates: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली में ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
दिल्ली में लू का कहर
राजधानी दिल्ली में लू का कहर जारी है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में आज अधिकतम तापमान 47.3 ℃ दर्ज किया गया है. वही जफरपुर में 45℃,नजफगढ़ में 46.3℃, रिज में 45.7 ℃, पीतमपुरा में 46.2℃ से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई.
मध्य प्रदेश में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून
यहां चर्चा कर दें कि केरल में मॉनसून ने मई के अंतिम दिनों में दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल मध्य प्रदेश के लोगों को, खासतौर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश के लोगों को दो हफ्ते और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञानियों की मानें, तो फिलहाल यहां का मौसम शुष्क ही नजर आने वाला है. मॉनसून की गति देख यह संभावना जतायी जा रही है कि सूबे में मॉनसून 15 से 20 जून के बाद ही पहुंचेगा.
बालांगीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
ओडिशा के बालांगीर, बौध, स्वर्णपुर, बरगढ़, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है. बुलेटिन में कहा गया है कि बालांगीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है. जबकि तितिलागढ़ में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून
यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं. मौसम विज्ञानियों के अनुसार सूबे के लोगों को मॉनसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा. 20 जून के आसपास ही मॉनसून के प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए