Weather Forecast Update : झारखंड-यूपी-बिहार में बारिश, जानें केरल में कब पहुंचेगा मॉनसून
Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड में हल्की बारिश दर्ज की गयी. यूपी-बिहार में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यमुनानगर, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी. वहीं मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है.
राजधानी रांची में आंधी-पानी की संभावना
झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग (आईएमडी) ने गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना जताई है. हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, हल्की वर्षा की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
गोड्डा में बारिश के आसार
अगले एक से तीन घंटे के दौरान झारखंड के गोड्डा जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसकी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

बिहार में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक
बिहार में मौसम फिर बदल गया है. मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिनों में कई जगहों का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है. हालांकि बारिश से पहले तापमान कम होगा.
इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप में हल्की / मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है और अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए