Live Updates

Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बारिश, दिल्ली में गर्मी से राहत, जानें आज के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड की राजधानी रांची में सुबह हल्‍की बारिश दर्ज की गयी. यूपी-बिहार में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट बदली है. मौसम विभाग (आईएमजडी) के मुताबिक अगले 1 घंटों के दौरान गाजियाबाद और शामली, कांधला, बागपत, खेकड़ा (यूपी) के अलग-अलग स्थानों के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि और वर्षा होने की संभावना है.

2-3 दिनों में मानसून देगा दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. पिछले 24 घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है. मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. केरल में मानसून के 2-3 दिनों में शुरू होने की संभावना है.

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के चतरा, गिरिडीह और गुमला जिले के कुछ इलाकों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्‍यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. कुछ इलाकों में तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बारिश, दिल्ली में गर्मी से राहत, जानें आज के मौसम का हाल

बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना

बिहार के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. इसके अलावा, केरल के कई इलाकों में भी कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है.

दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई.

हिंद महासागर में सूनामी की चेतावनी

दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप (EARTHQUAKE) आया है. इसके बाद हिंद महासागर में सूनामी आने की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola