Weather Forecast Update: दिल्ली में लू से राहत नहीं,जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्य का मौसम
New Delhi: A boy cools himself off at a tubewell during a hot summer day in New Delhi, Saturday , April 9, 2022. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI04_09_2022_000158B)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इधर उत्तरी भारत के अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड के अधिकतर इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है. बिहार में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है. जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में अगले तीन दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं.
सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना
मॉनसून की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भाग, मध्य भारत, हिमालय की तलहटी और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. गत वर्ष 2021 में जून से सितंबर के बीच चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान देश में ‘‘सामान्य” वर्षा हुई थी. लगातार तीसरे वर्ष देश में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई थी. 2019 और 2020 में बारिश सामान्य से अधिक हुई थी.
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने की संभावना है.
ओडिशा में लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और इसके 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है.
झारखंड में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं
मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के लोगों को अगले एक सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. विभाग ने बताया कि गरज के साथ सरायकेला खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश होने की संभावना है.
पिछले एक सप्ताह से मध्यम से भारी बारिश
केरल के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से मध्यम से भारी बारिश हो रही है. सीएमडी ने तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर बने चक्रवात के प्रभाव के कारण भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने कहा कि गर्मियों में बारिश गरज के साथ होती है और तेज़ हवाएं चल सकती हैं जो खतरनाक साबित होती हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए