Weather Forecast Update: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: A couple walks under an umbrella amid monsoon rains, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000164A)

Weather Forecast Today Updates: मणिपुर भूस्खलन में तीन और शव मिलने से मृतकों की संख्या 53 हुई. दिल्ली वालों को गर्मी और ऊमस से राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली. महाराष्‍ट्र में बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा. झारखंड में मॉनसून के सक्रिय नजर आ रहा है और कई जिलों में बारिश हो रही है. जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

मणिपुर भूस्खलन में तीन और शव मिलने से मृतकों की संख्या 53 हुई

मणिपुर के नोनी जिले में 30 जून को भू-स्खलन से तबाह हुए रेलवे निर्माण स्थल पर सोमवार को तीन और शव मिले. अधिकारियों ने बताया कि इन शवों के मिलने से तुपुल निर्माण शिविर में हुए भू-स्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है. अधिकारियों ने कहा कि 8 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि वह वर्षा प्रभावित कोडागू, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ जिलों का दौरा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उपयुक्त राहत कदम उठाने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राहत और बचाव कार्य के सिलसिले में प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की है. उन्होंने कहा, ‘मलनाड क्षेत्र, कोडागू, उत्तर कन्नड़ एवं तटीय क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है. मैंने बचाव एवं राहत कार्य चलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित उपायुक्तों से बातचीत की है.’

केसीआर ने तेलंगाना में बारिश के हालात का जायजा लिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को अधिकारियों को राज्यभर में भारी बारिश के मद्देनजर तुरंत राहत उपाय करने का निर्देश दिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. विज्ञप्ति के मुताबिक, केसीआर ने हैदराबाद में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने मंत्रियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी बात की तथा उन्हें राहत उपाय करने का निर्देश दिया. राव ने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.’

दिल्ली वालों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली वालों को गर्मी और ऊमस से राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही थी.

‘मॉनसून ट्रफ’ को जानें

विशेषज्ञों ने ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के विकास के कारण ‘मॉनसून ट्रफ’ के मध्य भारत की ओर बढ़ने को दिल्ली में शुष्क मौसम के लिये जिम्मेदार ठहराया, जो बाद में गुजरात की तरफ चला गया. ‘मॉनसून ट्रफ’ एक लंबा कम दबाव वाला क्षेत्र होता है. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र ने ‘ट्रफ’ को मध्य भारत की ओर बढ़ा दिया, जिससे वहां भारी बारिश हुई.

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. राजधानी भोपाल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई हिस्सों में जलभराव की स्‍थिति नजर आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola