Live Updates

UP Chunav Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन

Updated:
विज्ञापन

सबकी नजर अब 7 मार्च को होने वाले सातवें चरण (Seventh Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

अखिलेश यादव के हाथों में यूपी का भविष्य सुरक्षित है- मयंक जोशी

लखनऊ में बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने कहा, मैं आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं. अखिलेश यादव विकास, महिला सुरक्षा, युवाओं की बात करते हैं. युवावस्था में मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जो उत्तरोत्तर बात करता हो. मुझे लगता है कि यूपी का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अनन्य सहयोगी शिवकुमार का निधन हो गया. वह दिल्ली एम्स में भर्ती थे. लखनऊ में वह अटल बिहारी वाजपेयी के हनुमान के रूप में जाने जाते थे.

UP Chunav Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन

यूपी की माटी में मेरे पूर्वजों का खून मिला हुआ है- प्रियंका गांधी

कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में सच्ची और नई राजनीति लाने तक यात्रा जारी रहेगी. तब तक मैं प्रदेश नहीं छोड़ूंगी. उन्होंने कहा कि इस माटी में मेरे पूर्वजों का खून मिला हुआ है. मैं लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ती रहूंगी.

पीएम मोदी ने देश का एजेंडा बदल दिया- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का एजेंडा बदल दिया है. पीएम मोदी ने उन गांवों, गरीबों, वंचित वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया जो विकास और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित थे. महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया और एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया.

यूपी में सातवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म

7th Phase UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है. अब 7 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सातवें चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में भी मतदान होना है. ऐसे में बनारस की जनता के सामने एक तरह से पीएम मोदी की छवि और सीएम योगी के कार्यकाल की परीक्षा है.

यूपी में 7वें चरण का चुनाव प्रचार थमा, 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर 613 कैंडिडेट की किस्मत का फैसला

लखनऊ में सीएम योगी कर रहे प्रेेस वार्ता 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले अराजकता का माहौल था. भाजपा ने 2017 के चुनाव में जो वादा किया था, वह करके दिखाया है. यह पहली बार हो रहा है कि यूपी में छह चरणों का चुनाव हो चुका है मगर कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ. यही भाजपा का सुशासन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola