Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: सूर्या मतलब सूर्य तले अंधेरा है, अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 20 फरवरी को होगी. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…

विज्ञापन

सूर्या मतलब सूर्य तले अंधेरा है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा है. जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था. देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गये.

करहल से अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं- केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि करहल से भाजपा प्रत्याशी प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल जीत और अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं. आज मुलायम सिंह यादव को जबरन करहल भेजा. उन्होंने अखिलेश का नाम नहीं लिया. शायद मुलायम सिंह और चाचा शिवपाल सिंह भी चाहते हैं साइकिल पंचर हो और अखिलेश यादव चुनाव हारें !

जदयू ने घोसी और ज्ञानपुर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

UP Chunav 2022 Live Updates: सूर्या मतलब सूर्य तले अंधेरा है, अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर साधा निशाना

कांग्रेस नाटक कर रही है- मायावती

बांदा में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के वोटों के लिए कांग्रेस तरह-तरह के नाटक करते हैं, जबकि इस पार्टी की सच्चाई ये है कि जब ये सत्ता में होते हैं तब इन्हें इन वर्गों का विकास में उत्थान याद नहीं आता है और न ही इन्हें महिलाओं की भागीदारी याद आती है.

वोकल होने की बात कहने पर परिवारवादियों को होता है दर्द- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं वोकल होने की बात करता हूं, तो परिवारवादियों को दर्द होता है. असल में इनको समस्या ये है कि अगर देश के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी को साधन मिल गए, तो इनकी राजनीति धरी की धरी रह जाएगी. कट-कमीशन का जो माफिया इन्होंने बनाया है, वो आत्मनिर्भर भारत अभियान से बर्बाद हो जाएगा.

जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है, तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है, तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती है. जिस दिन गरीब सशक्त हो जाता है, वो भी गरीबी खत्म करने के लिए हमारा सिपाही बन जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola