UP Chunav LIVE: सरोजनी नगर में बिना सील EVM लेकर गए अधिकारी, सपा ने की EC से शिकायत
UP Chunav 2022 Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं. सुबह 7 बजे से शुरू मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया. यहां पढ़ें चौथे फेज से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट.
सरोजनी नगर में EVM बिना सील किए ले गए अधिकारी
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि लखनऊ जिले की सरोजनी नगर विधानसभा में हुए चौथे चरण के मतदान के बाद बूथ नंबर 86 पर मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम सील नहीं किया गया. ईवीएम को बिना सील किए मतदान अधिकारी अपने साथ लेकर चले गए. सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है.
लखीमपुर खीरी में फर्जी वोटिंग पर सपा का हंगामा
लखीमपुर खीरी में वोटिंग के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. सपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए. शहर के सदर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया गया.
करहल में बाईपोलिंग में रिकॉर्ड मतदान
तीसरे चरण में करहल की बूथ संख्या 266 पर हुई वोटिंग को लेकर कई आरोप लगाए गए थे. आयोग से दोबारा मतदान कराने की अपील की गई थी. चौथे चरण के मतदान के साथ ही इस बूथ पर दोबारा वोटिंग की गई. शाम 5 बजे तक करहल की बूथ संख्या 266 पर 73.67 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा दर्ज किया गया है.
9 जिलों में शाम 5 बजे तक का मतदान
पीलीभीत- 61.33
लखीमपुर खीरी- 62.42
सीतापुर- 58.39
हरदोई- 55.29
उन्नाव- 54.05
लखनऊ- 55.08
रायबरेली- 58.40
बांदा- 57.54
फतेहपुर- 57.02
कुल प्रतिशत- 57.45
चौथा चरण भाजपा के लिए क्यों है सबसे बड़ी परीक्षा?
यूपी में चौथे चरण में हो रहे चुनाव को भाजपा के लिए कड़ी परीक्षा कहना गलत नहीं है. यह चरण भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है जो अपनी 51 सीटों को बरकरार रखने की चुनौती का सामना कर रही है. पार्टी को तराई क्षेत्र में विरोध देखना पड़ रहा है. भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुद्दों पर बोल रहे हैं. वे किसान बहुल निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत से सांसद हैं. वहीं, लखीमपुर खीरी में किसानों के खिलाफ हुई हिंसा की आंच ने भी बीजेपी को परेशान कर दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए