Live Updates

UP Breaking News Live : अमेठी में हिंदू नाबालिक लड़की को जिंदा जलाया , पुलिस मामले की जांच में जुटी

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी आज की टॉप न्यूज, यूपी क्राइम न्यूज (Crime News), यूपी की राजनीति (Politics News), शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

अमेठी में हिंदू नाबालिक लड़की को जिंदा जलाया , पुलिस मामले की जांच में जुटी 

अमेठी में हिंदू नाबालिक लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जावेद,फैजान, राम बहादुर यादव गुफरान ने अमेठी में हिंदू नाबालिक लड़की को जिंदा जला दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

वाराणसी : थप्पड़ पड़ा तो पति ने रेत दिया पत्नी का गला, यह देख ड़ ने पति का गला काट दिया 

वाराणसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने साथ चलने की जिद कर रहे पति को थप्पड़ मार दिया. लोगों के सामने थप्पड़ पड़ा तो पति बौखला गया. उसने चाकू निकालकर पत्नी का गला रेत दिया. भीड़ ने यह देखा तो पति को पकड़कर जमकर पीटा और उसी चाकू से उसका भी गला काट दिया.

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची,  29 अक्टूबर को इंडिया-से मैच

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची. 29 अक्टूबर को इंडिया-इंग्लैंड का मैच होना है. इंग्लैंड की टीम शनिवार को इकाना में प्रैक्टिस करेगी .

लखनऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक किया जा सकेगा आवेदन

लखनऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया. 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिएआवेदन किया जा सकेगा. 26 दिसंबर तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा. 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 से आवेदन करना होगा. किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति करने या नाम कटवाने के लिए फार्म 7 से आवेदन करना होगा.

रामपुर में आजम खान के करीबियों पर इनकम टैक्स की रेड

रामपुर में आजम खान के करीबियों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है. बताया जा रह है कि फरत और शावेज के ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी है.

यूपी में ऐप , पोर्टल और सोशल मीडिया से सेफ सिटी को मिलेगी और रफ्तार

योगी सरकार सेफ सिटी परियोजना के तहत 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभिन्न कदम उठा रही है. इसी के तहत महिलाओं के साथ बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजन के लिए सेफ सिटी ऐप विकसित किया गया है. इसके साथ ही सेफ सिटी पोर्टल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेज, लोगो और स्लोगन तैयार किया गया है. जल्द ही इन सभी को लांच किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola