UP Breaking News Live: सीएम योगी का 2 दिवसीय बलरामपुर दौरा कल से
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बरेली में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी इंचार्ज मलूकपुर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं किला चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है. वाराणसी में अनियंत्रित कार ने युवतियों को रौंद दिया है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बलिया में अवैध कब्जा खाली कराने जा रही पुलिस टीम पर दबंगों ने किया पथराव की कोशिश
बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के रजवली गांव में अवैध कब्जा खाली कराने जा रही पुलिस टीम पर दबंगों ने पथराव की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक बंजर जमीन पर दबंग अवैध कब्जा कर रहे थे तब नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर काम बंद कराया था. मगर, दोबारा काम की जानकारी होने पर पुलिसकर्मी मौके पर रोकने जा रहे थे.
कन्नौज में कार ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 की मौत
कन्नौज के सदर कोतवाली के पंचमपुर गांव में कार ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं 3 घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा.
कानपुर में प्रधान पति ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, दो गिरफ्तार
कानपुर के घाटमपुर थाने के अकबरपुर झवैया में प्रधान पति ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद पुलिस ने प्रधान पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बलिया में लू से हुई मौतों पर अखिलेश बोले- सरकार की लापरवाही मरे लोग
बलिया में लू से हुई मौतों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण पूरे यूपी में इतने लोगों की जान चली गई है. उन्हें लोगों को हीटवेव के बारे में चेतावनी देनी चाहिए थी. पिछले 6 वर्षों में यूपी में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया गया है. जो लोग जान गंवा चुके हैं वे गरीब किसान हैं क्योंकि उन्हें समय पर भोजन, दवाइयां और इलाज नहीं मिला.
झांसी में बियर शॉप में करंट लगने से युवक की मौत
झांसी में शहर कोतवाली के शान्ति भवन में बियर शॉप में करंट लगने से युवक की मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए