Vande Bharat LIVE: वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची से पटना के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

Vande Bharat LIVE Updates: झारखंड को आज मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले वंदे भारत रांची के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी. रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गयी थीं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी सबसे पहले…

विज्ञापन

हजारीबाग पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

हजारीबाग, सलाउद्दीन: रांची से मेसरा व बरकाकाना होते हुए वंदे भारत हजारीबाग पहुंची. वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ. वंदे भारत ट्रेन में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने यात्रा की. स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. यहां से ट्रेन कोडरमा के लिए रवाना हो गयी.

बरकाकाना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

बरकाकाना (रामगढ़), पंकज सोनी: 12.30 बजे बरकाकाना स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस. बरकाकाना स्टेशन पर डीएवी बरकाकाना, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना, केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा एवं कई सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी देकर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़े के साथ ताशा पार्टी तथा आर्मी बैंड के लोग मौजूद थे. भारत माता की जय. वंदे मातरम के जयकारों से गूंजता रहा बरकाकाना स्टेशन. अधिकारियों सहित आम लोगों का जमावड़ा सुबह से ही लगा रहा

मेसरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मेसरा, कबिलाश बैठा: वंदे भारत ट्रेन रांची से चलकर मेसरा रेलवे स्टेशन पहुंची. ट्रेन में राज्यपाल, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ मांझी, कांके विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम समेत अन्य मौजूद थे. राज्यपाल सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी ट्रेन में बैठकर मेसरा तक आये. रेल डिवीजन की ओर से राज्यपाल समेत अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया. इसके बाद वंदे भारत वहां से रवाना हो गयी.

झारखंड को वंदे भारत की सौगात, पीएम ने दिखायी हरी झंडी

झारखंड को वंदे भारत की सौगात मिली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रांची से पटना के लिए रवाना किया. उद्घाटन से पहले वंदे भारत रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी. पीएम मोदी के ऑनलाइन उद्घाटन के साथ रांची से पटना के लिए रवाना हो गयी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आरपीएफ के 100 से अधिक जवानों की तैनाती चुटिया पावर हाउस फाटक, केतारी बगान फाटक, नामकुम, टाटीसिलवे के अलावा रेलवे ट्रैक के पास किया गया है.

पीएम कुछ ही देर में दिखाएंगे हरी झंडी

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी है. पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में हरी झंडी दिखाएंगे.

Vande Bharat LIVE: वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची से पटना के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola