ePaper
Live Updates

Punjab Election Result 2022: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे घोषित, 92 सीटें जीतकर AAP बनायेगी सरकार

Updated at : 10 Mar 2022 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे घोषित, 92 सीटें जीतकर AAP बनायेगी सरकार

Punjab Election Results 2022 Updates: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे आ गये हैं. आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं हैं. शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 1 सीट आयी है. 1-1 सीट बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय को मिली है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

पंजाब में सभी सीटों के नतीजे घोषित

पंजाब में सभी सीटों के नतीजे आ गये हैं. आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसे 18 सीटें मिलीं हैं. शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 1 सीट आयी है. 1-1 सीट बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय को मिली है.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

117 में से 113 सीटों के परिणाम घोषित, 89 सीटें AAP ने जीती

पंजाब की 117 में से 113 विधानसभा सीटों के परणाम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने 89 सीटें जीत ली हैं. 3 सीट पर उसके उम्मीदवारों को बढ़त हासिल है. कांग्रेस ने 17 सीटें जीत ली हैं और 1 सीट पर बढ़त बना रखी है. शिरोमणि अकाली दल ने 3, भाजपा ने 2, बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट जीत ली है. 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता है.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

पंजाब के नये सरदार अपने गांव पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

पंजाब के नये मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान अपने संगरूर जिला स्थित अपने पैतृक गांव सतोज गांव पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. भगवंत मान ने धुरी में 82,592 वोट मिले. आम आदमी पार्टी ने 89 सीटें जीत ली हैं और उसके तीन उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल कर ली है.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

मुख्यमंत्री चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से चुनाव हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भदौड़ सीट से चन्नी को आप के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने 37,558 मतों से शिकस्त दी है. चमकौर साहिब सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री को आप के चरणजीत सिंह ने 7942 मतों से पराजित किया है.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

कौन हैं जीवन ज्योत कौर

जीवन ज्योत कौर लंबे अरसे से श्री हेमकुंड एजुकेशन सोसाइटी के लिए काम करती रही हैं. महिलाओं की माहवारी के दौरान स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम इकोशी मेंस्ट्रुअल हेल्थ प्रोग्राम (EcoShe Menstrual Health Programme) से जुड़ी हैं. उन्होंने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रम सिंह मजीठिया को पराजित करके बड़ा उलटफेर कर दिया है.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

प्रकाश सिंह बादल लांबी विधानसभा सीट से चुनाव हारे

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुक्तसर जिले में अपनी पारंपरिक लांबी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुडियां से चुनाव हार गये हैं.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

चरणजीत सिंह चन्नी भदौर और चमकौर साहिब दोनों सीट से हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गये हैं. वह भदौर और चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव आयोग के ट्रेंड में वह हारते दिख रहे हैं.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को दी बधाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर पंजाब के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को बधाई दी. आप के हिस्से में 90 से ज्यादा सीटें आती दिख रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने हम पर बहुत भरोसा किया है. हमें उनकी उम्मीदों को पूरा करना है.

7:48 PM. 10 Mar 227:48 PM. 10 Mar

बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारत जैसे विशाल देश के बच्चों को यूक्रेन जैसे छोटे देश में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था. अब उन्हें विदेशों में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा. दुनिया भर के बच्चे अब मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए भारत आयेंगे. हम ऐसा भारत बनायेंगे.

3:13 PM. 10 Mar 223:13 PM. 10 Mar

पंजाब वाले तुस्सी कमाल कर दित्ता, बहुत बड़ा इंकलाब है ये- बोले अरविंद केजरीवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के नतीजे बहुत बड़ा इन्कलाब है. कैप्टन साहब हार गये, चन्नी साहब हार गये, प्रकाश सिंह बादल साहब हार गये, नवजोत सिंह सिद्धू हार गये, विक्रम सिंह मजीठिया हार गये. पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया.

3:13 PM. 10 Mar 223:13 PM. 10 Mar

नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर से हारे

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर से चुनाव हार गये हैं. सिद्धू को जीवन ज्योत ने 6750 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है.

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

कांग्रेस को करारी पटखनी, 91 सीटों पर आप की बढ़त

पंजाब में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के करारी पटखनी देते हुए आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. गुरुवार को हो रही मतगणना के दौरान आम आदमी पार्टी 117 सीटों में से 91 पर बढ़त बनाए हुई है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट कर रह गई है. बसपा का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है और भाजपा को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही है.

पार्टी बढ़त : निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप- 91, कांग्रेस- 17, भाजपा-2, शिअद-6, निर्दलीय-1

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई

पंजाब में विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान आम आदमी पार्टी की 90 सीटों पर बढ़त के बाद पीसीसी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी. 12.30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी बढ़त : आप 90, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिअद 6, निर्दलीय 1

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे

टीवी चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक कैप्टन अमरिंदर सिंह आम आदमी के प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली के मुकाबले 13777 मतों से पीछे चल रहे हैं.

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

अमृतसर पूर्वी से नवजोत सिंह सिद्धू 2962 मतों से पीछे

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पीसीसी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जीवन जोत कौर के मुकाबले 2962 मतों से पीछे चल रहे हैं. पार्टी बढ़त : आप 90, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिअद 6, निर्दलीय 1

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह 12,525 मतों से पीछे

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली के मुकाबले करीब 12,525 मतों से पीछे चल रहे हैं. पार्टी बढ़त : आप 90, कांग्रेस 15, भाजपा 04, शिअद 7, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

भदौर सीट से सीएम चन्नी 9909 मतों से पीछे

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पंजाब में 117 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोक के मुकाबले करीब 9909 मतों से पीछे पीछे चल रहे हैं. पार्टी बढ़त : आप 90, कांग्रेस 15, भाजपा 04, शिअद 7, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

चमकौर से सीएम चन्नी 721 मतों से पीछे

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चरणजीत सिंह से करीब 721 मतों से पीछे चल रहे हैं. पार्टी बढ़त : आप 89, कांग्रेस 15, भाजपा 04, शिअद 8, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

अमृतसर पूर्वी से सिद्धू 2065 वोटों से पीछे

पीसीसी के अध्यक्ष और पंजाब में अमृतसर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को हो रही मतगणना के दौरान करीब 2065 से पीछे चल रहे हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अमृतसर सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योति कौर कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू से 2065 वोटों से आगे चल रही हैं. पार्टी बढ़त : आप 89, कांग्रेस 15, भाजपा 04, शिअद 8, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

पंजाब ने गवर्नेंस मॉडल को दिया मौका : मनीष सिसोदिया

पंजाब में 117 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में करीब 91 सीटों पर बढ़त मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने एक बयान में कहा कि इस चुनाव में पंजाब के मतदाताओं ने अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को मौका दिया है.

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

पंजाब में आप 91, कांग्रेस 14 पर आगे

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में गुरुवार की सुबह साढ़े 11.30 बजे दलीय स्थिति निम्न प्रकार से है.

कुल सीटें – 117

पार्टी बढ़त : आप 91, कांग्रेस 14, भाजपा 03, शिअद 8, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

पंजाब में आप 89, कांग्रेस 15 पर आगे

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में गुरुवार की सुबह साढ़े 11.30 बजे दलीय स्थिति निम्न प्रकार से है.

कुल सीटें – 117

पार्टी बढ़त : आप 89, कांग्रेस 15, भाजपा 03, शिअद 9, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

117 में से 89 सीटों पर आप की बढ़त

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में गुरुवार की सुबह साढ़े 11 बजे दलीय स्थिति निम्न प्रकार से है.

कुल सीटें – 117

पार्टी बढ़त : आप 89, कांग्रेस 14, भाजपा 03, शिअद 10, निर्दलीय 01

1:20 PM. 10 Mar 221:20 PM. 10 Mar

पंजाब में चल गया ‘झाड़ू’ का ‘जादू’, 89 सीटों पर ‘आप’ आगे

पंजाब में पीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब मॉडल के आगे ‘आप’ के झाड़ू का जादू चल गया है. आप 117 में से 89 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस-13, आप-89, भाजपा-5, शिअद-9, अन्य-1 सीटों पर आगे चल रही हैं.

11:03 AM. 10 Mar 2211:03 AM. 10 Mar

AAP 89 सीटों पर आगे, दफ्तरों में जश्न हुआ शुरू

चुनाव आयोग की मानें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी 89 और शिरोमणि अकाली दल 7, कांग्रेस 13 और 8 सीट पर अन्य आगे है.

10:43 AM. 10 Mar 2210:43 AM. 10 Mar

दिग्गजों की किस्मत दांव पर-कांग्रेस 13, भाजपा 5, आप 88, शिअद 10, अन्य 1

पंजाब में मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए हैं. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट से और पीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से काफी पीछे चल रहे हैं. शुरुआती रुझान में दिग्गजों की किस्मत दांव पर-कांग्रेस 13, भाजपा 5, आप 88, शिअद 10, अन्य 1

10:43 AM. 10 Mar 2210:43 AM. 10 Mar

पंजाब में वोटों की गिनती शुरू

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को शुरू हो गई है. आज शाम तक यह साफ हो जाएगा कि सूबे के मतदाताओं ने किसके पक्ष में वोट किया है और किसे विपक्षी दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है.

10:43 AM. 10 Mar 2210:43 AM. 10 Mar

भगवंत मान ने संगरूर गुरुद्वारा में टेका मत्था

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में मत्था टेका. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है.

10:43 AM. 10 Mar 2210:43 AM. 10 Mar

नतीजे घोषित होने के बाद शाम को होगी कांग्रेस की बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक होगी. पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को यह घोषणा की. सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा कि यह तय किया गया है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 10 मार्च को पीपीसीसी कार्यालय (कांग्रेस भवन, सेक्टर 15) में शाम पांच बजे होगी. पंजाब कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अनुरोध है कि कृपया इसमें शामिल हों. सिद्धू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और पवन खेड़ा के साथ बैठे हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की. कांग्रेस ने महासचिव अजय माकन और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा को पंजाब के लिए पार्टी का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

7:01 AM. 10 Mar 227:01 AM. 10 Mar

मतगणना की घड़ी नजदीक आई

राजनीतिक दल पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मतगणना के लिए केंद्रों पर अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है. थोड़ी ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे. देखना यह है कि यहां पर किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola