Live Updates

Punjab Chunav 2022: बूथ पर मिले नवजोत सिंह सिद्धू-बिक्रम सिंह मजीठिया, तो ऐसा था दोनों का रियैक्शन

Updated:
विज्ञापन

Punjab Chunav 2022 Updates: पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान (Punjab Assembly Elections 2022) रविवार को संपन्न हो गया. निर्वाचन आयोग ने बताया कि पांच बजे तक 63.44 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतगणना 10 मार्च को होगी.

विज्ञापन

मतदान केंद्र पर मिले सिद्धू और मजीठिया, तो ऐसा था रियैक्शन

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर रविवार को शहर के एक मतदान केंद्र पर एक-दूसरे का अभिवादन किया. अमृतसर पूर्व सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे थे. मजीठिया अमृतसर में सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी मतदान

पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी.

पंजाब में चुनाव के दिन अमृतसर में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या

पंजाब में विधानसभा चुनाव के दिन रविवार (20 फरवरी 2022) को अमृतसर में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. अमृतसर के व्यापारिक केंद्र हॉल गेट के पास अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इन हत्याओं का मकसद क्या था. मृतकों की पहचान ऋषभ (27) और जगदीश (32) के रूप में हुई है. पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है.

पंजाब में 3 बजे तक 49.81 फीसदी वोटिंग

पंजाब के 23 जिलों में दोपहर 3 बजे तक 49.81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गयी है. पंजाब के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है.

बूथ में जबरन घुसने के आरोप में सोनू सूद ने दी सफाई

मोंगा के पोलिंग बूथ में जबरन घुसने के प्रयास करने के आरोप के बाद बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद के भाई सोनू सूद ने कहा कि हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष और खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला. कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं. इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें. इसलिए हम बाहर गए थे. अब, हम घर पर हैं. निष्पक्ष चुनाव हों.

पंजाब में 1 बजे तक 34.10 फीसदी मतदान

पंजाब में मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक पंजाब में 1 बजे तक 34.10 फीसदी मतदान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola