President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात
President Draupadi Murmu in Jharkhand: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात. ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को झारखंड पहुंचीं. बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. यहां से हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयीं.
ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात
भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके पैतृक गांव उलिहातू में मुलाकात की. राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे. यहां से राष्ट्रपति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां से वायुसेना के विशेष विमान से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयीं.
उलिहातू से रांची के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति, बिरसा के घर उमड़ा हुजूम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात करने के बाद रांची के लिए रवाना हो गयीं हैं. राष्ट्रपति के रांची रवाना होने के बाद बिरसा मुंडा के आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सभी लोग धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे हैं.

बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से उनके गांव उलिहातू जाकर मुलाकात की. इस दौरान महामहिम के साथ झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उलिहातू में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धरती आबा बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को खूंटी जिला के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू पहुंचीं, भगवान बिरसा मुंडा को देंगी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू पहुंच गयीं हैं. यहां वह भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगी. बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए