PM Modi Speech: पीएम मोदी का तंज, कहा- कांग्रेस की बर्बादी पर बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में होगा अध्ययन
Parliament budget session: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. संसद में विभिन्न मुद्दों पर तीन दिन तक चले गतिरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्र प्रकाश जोशी ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था. इसके बाद मंगलवार को निम्न सदन में शुरू हुई चर्चा के दौरान कांगेस नेता राहुल गांधी, द्रमुक नेता कानिमोझी, तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित विभिन्न दलों के नेताओं एवं सदस्यों ने अपना पक्ष रखा.
पीएम मोदी ने बिना नाम लिये राहुल गांधी पर कसा तंज
पीएम मोदी ने बिना नाम लिये राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा, अभी-अभी जम्मू-कश्मीर से जो लौटकर आये हैं, उन्हें वहां बदलाव दिखा होगा. जम्मू-कश्मीर में अभी शांति है. आराम से घूम सकते हैं.
लाल चौक में फहराया तिरंगा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में हमने तिरंगा फहराया. हमने कहा था आतंकवादी कान ख��ल कर सुन लें. मैं 26 जनवरी को लाल चौक आऊंगा. बिना कोई सुरक्षा के आऊंगा. मैं वहां पहुंचकर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने कहा, आतंकवादियों ने धमकी दिया था कि लाल चौक पर कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता है. आज जम्मू-कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं. आज जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है. हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वहरं सफल बनाया गया.
9 साल में देश को 70 एयरपोर्ट दिये : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, हमने 9 साल में 70 एयरपोर्ट दिये. जबकि इससे पहले देश में 70 साल में 70 एयरपोर्ट बने थे.
पहले रेलवे की पहचान बन गयी थी लेटलतीफी, धक्का मुक्की, आज बदल रही तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, पहले रेलवे की पहचान धक्का-मुक्की वाला था, लेटलतीफी वाला था. लेकिन आज रेलवे की तस्वीर बदल रही है. आज हर सांसद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग करे हैं. भारत में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का कायाकल्प हो रहा है. देश को आगे बढ़ना है, तो आधुनिकता को अपनाना होगा.
निराशा में डूबे चंद लोग देश की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, निराशा में डूबे चंद लोग देश की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें देश के लोगों की उपलब्धियां नहीं दिखतीं. यह देश के 140 करोड़ लोगों के प्रयासों का नतीजा है जिससे भारत का नाम हो रहा है. वे उन उपलब्धियों को नहीं देखते.
देश के लोग झूठे आरोपों पर भरोसा नहीं करने वाले : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ लोगों को लगता है कि मोदी को गाली देकर, झूठे आरोप लगाकर और कीचड़ उछालकर रास्ता निकलेगा, लेकिन मोदी पर भरोसा अखबार की खबरों और टेलीविजन पर चमकते चेहरों से नहीं हुआ है, पूरा जीवन खपाया है. उन्होंने आगे कहा, देश के लोग झूठे आरोपों पर भरोसा करने वाली नहीं है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए