Live Updates

Parliament Session: महिला आरक्षण बिल संसद से पास, विशेष सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar conducts proceedings in the House during a special session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Sept. 21, 2023. (PTI Photo)(PTI09_21_2023_000060B)

Parliament Session Live Updates: संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र जारी है. लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया. बुधवार को लोकसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास किया गया, जबकि गुरुवार को राज्यसभा में इसे सर्वसम्मति के साथ इसे पास कर दिया गया. संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक का नाम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हो जाएगा. संसद से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी पास, विशेष सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

महिला आरक्षण बिल को लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में जहां बिल सदन से पास होने के बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को बधाई दी साथ ही उन्होंने विशेष सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की भी घोषणा की.

महिला आरक्षण बिल पास होने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, पीएम मोदी को बधाई दी

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा, यह संयोग ऐसा है कि हिंदू रीति विधि के अनुसार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है. मैं उन्हें बधाई देता हूं.

राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पास

महिला आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है. इस बिल को लेकर राज्यसभा में एक भी विरोध में वोट नहीं पड़ा. पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं किया गया.

महिला आरक्षण बिल को लेकर राज्यसभा में वोटिंग जारी

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के बाद वोटिंग कराई जा रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जारी वोटिंग के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं. मालूम हो बुधवार को इस बिल को लोकसभा में दो तिहाई मत से पास कर दिया गया था.

महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी सभी सांसदों का आभार जताया

महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में सभी सांसदों का आभार जताया. उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर सार्थक चर्चा हुई. नारी शक्ति को विशेष सम्मान.

खरगे ने कहा, मेरी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सभी दल इस बिल का तहे दिल से समर्थन करते हैं

महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैं इस बिल के समर्थन में हूं. मेरी पार्टी और भारतीय पार्टियां इस बिल का तहे दिल से समर्थन करती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola