G20 Summit 2023: सफल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सऊदी अरब ने दी भारत को बधाई
G20 Summit 2023 Delhi Live Updates: नौ और दस सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दुनिया के दिग्गज नेता जुट चुके हैं. सम्मेलन में पहुंचे मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ
सफल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को बधाई- सऊदी अरब
सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने कहा, हम सफल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को बधाई देना चाहते हैं. हम स्टार्टअप20 के लिए स्वागत से खुश हैं. सऊदी और भारत के बीच स्टार्टअप ब्रिज के बारे में घोषणा करके भी बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह पहल दोनों देशों में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने में हमारी सहायता करेगी. हमने बहुत सारे समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं.
अमेरिका-भारत की बढ़ेगी साझेदारी
राष्ट्रपति बाइडन ने हनोई में कहा कि अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर प्रधानमंत्री मोदी और मेरे बीच पर्याप्त चर्चा हुई है.
कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में आई तकनीकी खराबी
कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में तकनीकी खराबी आ गई है. हवाई अड्डे के अधिकारी ने एएनआई को बताया कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को तब तक भारत में रुकना पड़ा जब तक की इंजीनियरिंग टीम समस्या को ठीक नहीं कर दी.
जी 20 में भारत ने दिखाया दम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और दुनिया की नयी वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सभी वैश्विक संस्थाओं में सुधारों पर नए सिरे से जोर दिया. जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के साथ अमेरिका, रूस और फ्रांस ने भारत की अध्यक्षता में हुई बैठक के नतीजों की सराहना की. समापन सत्र में मोदी ने जी20 की अध्यक्षता हस्तांतरित करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को पारंपरिक गेवल सौंपा. ब्राजील आधिकारिक रूप से इस साल एक दिसंबर को जी20 समूह के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेगा.
भारत ने जी20 अध्यक्ष के रूप में किया बेहतर प्रदर्शन- फ्रांस के राष्ट्रपति
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने जी 20 सम्मेलन के दूसरे दिन कहा कि भारत ने जी20 अध्यक्ष के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत के साथ रक्षा सहयोग को और विकसित करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अतिरिक्त अनुबंध और खरीद को आने वाले महीनों और सालों में मजबूत की जाएगी.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए