Meghalaya Election Result: मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी, सरकार बनाने के लिए बीजेपी से मांगा समर्थन
Meghalaya Election Result Live Updates in Hindi: मेघालय की 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए 27 फ़रवरी को मत डाले गए थे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है, राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है. यहां नेशनलिस्ट प्रोग्रेसिव पार्टी (NPP), बीजेपी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला है. अब तक आए रुझानों में नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है .
अमित शाह ने मेघालय के लोगों को दिया धन्यवाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड मेंभाजपा और उसके सहयोगियों की जीत पर कहा कि- मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए को फिर से चुनकर शांति और प्रगति को चुनने के लिए नगालैंड के लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि- गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा को समर्थन देने के लिए मेघालय के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है. भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए मैं त्रिपुरा को धन्यवाद देता हूं, यह विकास समर्थक राजनीति की जीत है.
कोराड संगमा ने अमित शाह को किया फोन
टीवी रिपोर्ट्स की माने तो कोराड संगमा ने चुनावों के नतीजों के दौरान अमित शाह को फोन किया है. फोन करके उन्होंने मेघालय में बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है.
उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने किया समर्थन
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के नतीजों पर बात करते कि- उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने समर्थन किया है. विधानसभा चुनावों मेंहम मेघालय के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए आभारी हूं.
एनपीपी ने 13 सीट जीतीं और 12 पर बढ़त बनायी
मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज जारी मतगणना में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं और इसने एक सीट पर बढ़त बनायी हुई है. (भाषा)
कांग्रेस उम्मीदवार की हार
मेघालय विधानसभा चुनाव: सतंगा सैपुंग सीट से कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला की हार. एनपीपी की सांता मैरी शायला बनी विजेता. 1,828 मतों से विन्सेंट एच पाला को हराया.
मेघालय में जश्न का माहौल, अंतिम निर्णय के लिए मतदान केंद्रों के बाहर जुटे समर्थक
मेघालय में मतदान केंद्रों के बाहर उत्सव जैसा माहौल है. यहां बड़ी संख्या में जमा विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक पारंपरिक तरीके से नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और अंतिम नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए