Live Updates

Mann Ki Baat 104th Episode: मन की बात में बोले पीएम मोदी, संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं, पढ़ें खास बातें

Updated at : 27 Aug 2023 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Mann Ki Baat 104th Episode: मन की बात में बोले पीएम मोदी, संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं, पढ़ें खास बातें

Mann Ki Baat 104th Episode: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता का जिक्र किया. मन की बात ' का 103वां संस्करण 30 जुलाई को प्रसारित हुआ था, जब पीएम मोदी ने पहली बार ' मेरी माटी मेरा देश ' अभियान का जिक्र किया था. मन की बात ने समाज के सभी वर्गों को प्रभावित किया है, जो राष्ट्र के लिए उनके द्वारा निर्धारित महान लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान देने के लिए प्रेरित हुए हैं. मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुई और 30 अप्रैल 2023 को अपने 100वें एपिसोड तक पहुंची.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मेघालय के ब्रायन डी खारप्रान ने 1700 से अधिक गुफाओं की खोज की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में मेघालय के ब्रायन डी खारप्रान की चर्चा की. उन्होंने कहा, मुझे मेघालय के ब्रायन डी खारप्रान के बारे में बताते हुए बेहद खुशी हो रही है. उनकी स्पेलोलॉजी में काफी रुचि है. उन्होंने अपनी टीम के साथ 1700 से अधिक गुफाओं की खोज की और राज्य को विश्व गुफा मानचित्र पर रखा. पीएम मोदी ने बताया, उन्होंने वर्षों पहले तब इस क्षेत्र में इंट्रेस्ट जगी, जब उन्होंने कई स्टोरी बुक में इसके बारे में पढ़ी. उन्होंने 1990 में अपने दोस्त के साथ मिलकर एक एसोसिएशन बनाया. फिर इसके जरिए मेघायल के अनजान गुफाओं के बारे में पता लगाना शुरू किया. देखते ही देखते उन्होंने अपनी टीम के साथ 1700 से अधिक गुफाओं की खोज कर डाली.

पीएम मोदी ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता के बारे में बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता के बारे में चर्चा करते हुए कहा, संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है. इसे काई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है. संस्कृत अपनी प्राचीनता के साथ-साथ अपनी वैज्ञानिकता और व्याकरण के लिए भी जानी जाती है. भारत का कितना ही प्राचीन ज्ञान हजारों वर्षों तक संस्कृत भाषा में ही संरक्षित किया गया है.

हर घर तिरंगा अभियान से कामगारों और बुनकरों को हुई करोड़ों रुपये की आमदनी : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात में हर घर तिरंगा अभियान की चर्चा करते हुए बताया, देश के डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गये. इससे हमारे देश के कामगारों और बनुकरों को करोड़ों रुपये की आमदनी हुई. इस साल 10 करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की.

पीएम मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से बात की. उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हुआ था. इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में 26 पदम अपने नाम किये.

जी20 लीडर समिट के लिए भारत तैयार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, जी20 लीडर समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है. इस आयोजन में शामिल होने के लिए 40 देश राजधानी दिल्ली आ रहे हैं. यह इतिहास की सबसे बड़ी भागेदारी होगी. देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया. जी20 डेलिगेट्स जहां भी गये वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. हमारे देश की विविधता देखकर बहुत प्रभावित हुए.

संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता की चर्चा करते हुए कहा, 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर उगते हैं. मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्प्रीट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता है.

भारत की बेटियां अंतरिक्ष को भी दे रहीं चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए नारी शक्ति को भी याद किया और कहा, भारत की बेटियां अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रहीं हैं. मालूम हो चंद्रयान-3 मिशन में कई महिला वैज्ञानिकों की भी अहम भूमिका रही.

चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की चर्चा करते हुए कहा, मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में उत्साह का माहौल है.

चंद्रयान-3 की सफलता पर भी पीएम मोदी कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में आज चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं. मालूम हो दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस देशों की यात्रा के बाद पीएम मोदी जब भारत लौटे, तो सीधे बेंगलुरु पहुंचे. जहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की.

30 जुलाई को हुआ था 103वें एपिसोड का प्रसारण

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड का प्रसारण 30 जुलाई को किया गया था. जिसमें उन्होंने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का आगाज किया था.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानकारी खुद दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट किया और बताया, सुबह 11 बजे ट्यून इन करें. भारत भर से प्रेरक जीवन यात्राओं को हाईलाइट करना हमेशा आनंददायक होता है.

प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. जिसका प्रसारण देशभर सभी रेडियो स्टेशन और न्यूज चैनलों में भी किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola