Live Updates

LSG Vs RCB, IPL 2022: आरसीबी ने लखनऊ को 18 रन से हराया, चमके डुप्लेसी और हेजलवुड

Updated:
विज्ञापन

LSG Vs RCB IPL 2022: आईपीएल 2022 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाया. जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 163 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

आरसीबी ने लखनऊ को 18 रन से हराया

फाफ डुप्लेसिस की तूफानी पारी के बाद जोस हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया. टॉस गंवाकर आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाया. जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 163 रन ही बना पायी. डुप्लेसिस ने 64 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में हेजलवुड ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि हर्षल पटेल ने दो और मैक्सवेल और सिराज ने एक-एक विकेट चटकाये. लखनऊ की ओर से सबसे अधिक रन क्रुणाल पांड्या ने बनाये. उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाये. जबकि कप्तान केएल राहुल 30 रन की पारी खेली.

लखनऊ को 7वां झटका, मार्कस स्टोइनिस 24 रन बनाकर आउट

जोस हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस को 24 के स्कोर पर अपना चौथा शिकार बनाया. स्टोइनिस ने 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्का जमाया.

लखनऊ को 6ठा झटका, बडोनी 13 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. अशुष बडोनी 13 रन बनाकर हेजलवुड के तीसरे शिकार हुए. बडोनी ने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका जमाया.

लखनऊ को 5वां झटका, क्रुणाल पांड्या 42 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. क्रुणाल पांड्या 42 रन बनाकर आउट हुए. पांड्या ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और दो छक्के जमाये. पांड्या को मैक्सवेल ने आउट किया.

लखनऊ को चौथा झटका, दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. दीपक हुड्डा सिराज की गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में हुड्डा ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक मात्र चौका लगाया.

लखनऊ को तीसरा झटका, केएल राहुल 30 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. केएल राहुल 24 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को हर्षल पटेल ने दिनेश कार्तिक के हाथों आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola