Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात होने की भी है आशंका

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

साहिबगंज, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में थोड़ी देर में होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला के अलावा सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और साहिबगंज जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वर्षा के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे सावधान एवं सतर्क रहें. पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर रहें. मौसम खराब हो, तो पक्के छत के नीचे शरण लें.

साहिबगंज, देवघर, धनबाद और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से तात्कालिक चेतावनी जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि धनबाद के अलावा संताल परगना के तीन जिलों में वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा और धनबाद जिले के कुछ भागों में वर्षा और वज्रपात हो सकती है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 

राज्य के उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) और दक्षिणी भागों में (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) में भारी बारिश की चेतावनी है. इसके साथ ही वज्रपात की आशंका को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

रांची और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. 27 अगस्त कर राज्यभर में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी.

झारखंड के सभी जिलों में तीन दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया पूर्वानुमान

रांची. मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड के सभी जिलों में 27 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होगी. 25 अगस्त को कम बारिश होगी, जबकि 26, 27 अगस्त को अधिकतर जिले में बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मानसून का एक टर्फ फिरोजपुर, करनाल, आजमगढ़, पटना, देवघर होते पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय है. वहीं, दूसरा टर्फ नॉर्थ उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय है. इसका असर झारखंड पर पड़ रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा (86.4 मिमी) में हुई.

जमशेदपुर में 14 एमएम हुई वर्षा, आज भी बारिश के आसार

गुरुवार को जमशेदपुर में 14.0 एमएम बारिश हुई. इस कारण शहर के अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 95 प्रतिशत जबकि न्यूनतम मात्रा 59 प्रतिशत रही. शुक्रवार को भी शहर में आंशिक बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola