Kurmi Protest: दो घंटे की वार्ता के बाद कुड़मियों का आंदोलन खत्म, 25 को रांची में होगी बैठक

Updated:
विज्ञापन

Kurmi Protest Live Updates: एसटी के दर्जे की मांग को लेकर कुड़मी समाज के विभिन्न संगठनों ने एक बार फिर से आंदोलन किया. दिन भर झारखंड और ओडिशा में छह जगहों पर रेल ट्रैक पर जमे रहे. आखिरकार शाम को दो घंटे की वार्ता के बाद आंदोलन वापस लेने के लिए तैयार हुए. अब 25 सितंबर को रांची में झारखंड के मुख्य सचिव और टीआरआई के निदेशक के साथ उनकी वार्ता होगी. उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. सुबह से ही रेल टेका, डहर छेका (रेल रोको-रास्ता रोको) आंदोलन की वजह से काफी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. सिल्ली-मुरी हाईवे पर नाकेबंदी की गई. धनबाद में धारा 144 लगा दिया गया.

विज्ञापन

दो घंटे की वार्ता के बाद कुड़मियों का आंदोलन वापस

दो घंटे की वार्ता के बाद कुड़मियों का आंदोलन खत्म हो गया है. अब 25 सितंबर को कुड़मियों के नेताओं की राजधानी रांची में मुख्य सचिव और टीआरआई के प्रमुख के साथ बैठक होगी. इस बैठक में अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे.

झारखंड आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे एडीएम लॉ एंड आर्डर

झारखंड आंदोलनकारियों के लिए वार्ता के लिए एडीएम लॉ एंड आर्डर पहुंच गए हैं. आरपीएफ एसी, एसडीपीओ बाघमारा, आंदोलनकारी अजीत महतो, मंटू महतो आदि हो रही है सीवाईएम के कमरे में वार्ता कमरे में किसी के जाने की इजाजत नहीं है.

Kurmi Protest LIVE: धनबाद के गोमो ट्रैक पर झूमर, नाच वाद्ययंत्र लेकर पहुंचे कुड़मी आंदोलनकारी

धनबाद के गोमो ट्रैक पर झूमर, नाच वाद्ययंत्र लेकर कुड़मी आंदोलनकारी पहुंच गए हैं और डांस कर रेलवे ट्रैक को जाम करने की कोशिश की.

Kurmi Protest: दो घंटे की वार्ता के बाद कुड़मियों का आंदोलन खत्म, 25 को रांची में होगी बैठक

Kurmi Protest LIVE: व्यापारियों ने ली राहत की सांस

कुड़मियों का आंदोलन स्थगित हो जाने पर बहरागोड़ा, बरसोल व पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, मिदनापुर समेत कई सारे जगह का व्यापारियों ने राहत की सांस ली है. बताया गया कि आने वाले एक महीने के अंदर हिंदू धर्म के सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा आ रहा है. और इसी समय अगर कुड़मियो का अनिश्चितकालीन बंदी हो जाता तो व्यापारियों के लिए काफी नुकसान उठाना पड़ता. कोलकाता हाई कोर्ट ने अनिश्चितकालीन बंदी में हस्तक्षेप करके हर प्रकार का होने वाले नुकसान से बचा दिया है.

सरायकेला-खरसावां के नीमडीह स्टेशन पर कुड़मी आंदोलनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह स्टेशन में आहूत अनिश्चितकालीन रेल टेका ( रेल रोको) आंदोलन को लेकर स्टेशन आस-पास पुलिस बल में छावनी तब्दील कर दिया है. नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान, चांडिल के जीआरपी रमेश कुमार, जिला पुलिस बल,आरपीएफ और जीआरपीएफ मोर्चा संभाले हुए है. दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुड़मी आंदोलनकारियों को स्टेशन जाने की जिद पर अड़ गए. कुड़मियो के द्वारा पथराव भी किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आंदोलकारी कुड़मियो पर लाठीचार्ज कर दिया. दिया. जिससे कुछ आंदोलनकारी घायल हो गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में इलाज़ के लिए समाज के लोगो द्वारा ले जाया गया. वही घटना के चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, दंडाधिकारी सह सीओ सह बीडीओ संजय पांडे घटना स्थल पर पहुंचे ओर माइकिंग कर आंदोलकारीयो को धारा 144 के बारे बताते रहे. वही लाठी चार्ज के बाद नीमडीह रेलवे फाटक के दोनों ओर किसी भी व्यक्ति का आने जाने पर रोक लगा दी.

Kurmi Protest: दो घंटे की वार्ता के बाद कुड़मियों का आंदोलन खत्म, 25 को रांची में होगी बैठक

घाघरा हाल्ट में रेल रोको आंदोलन का असर, तीन हजार से ज्यादा की संख्या में महिला-पुरुष ट्रैक पर मौजूद

घाघरा हाल्ट में रेल रोको आंदोलन का स्वरूप बढ़ता जा रहा है. तीन हजार से ज्यादा की संख्या में महिला पुरुष ट्रैक पर मौजूद है. आंदोलन खत्म होने के इंतजार में चक्रधरपुर, राउरकेला और टाटानगर तीन एक्सप्रेस के हजारों यात्री फंसे हुए हैं. एसडीएम रीना हांसदा घाघरा हाल्ट पंहुची कर आंदोलनकारियों से बात करने का प्रयास कर रही है. झारखंड, ओडिशा और बंगाल से आंदोलनकारी पंहुच रहे हैं. 200 से ज्यादा की संख्या में रेल पुलिस और जिला पुलिस के जवान मौजूद हैं. महिला पुलिस भी आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं. रेल का कोई वरीय अधिकारी अब तक नहीं पंहुचा है. रेल रोको आंदोलन लंबा चलने का आसार है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola