Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: धनबाद के केंदुआ में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

धनबाद : गोधर गैलेक्सी नर्सिंग होम के समीप धनबाद-केंदुआ मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराकर घायल हो गया. घायल मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने एसएनएमसीएच इलाज के लिये भेज दिया.

पलामू जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को महिलाओं ने पीटा

मेदिनीनगर : इंटर के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को लेकर पलामू जिला स्कूल में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने हंगामा किया. इस दौरान प्रभारी प्राचार्य को महिलाओं ने पीटा. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य करुणा शंकर तिवारी के तानाशाही रवैया एवं दुर्व्यवहार से विद्यार्थी व उनके अभिभावक आक्रोशित थे

रांची में एंबुलेंस में लगी आग

रांची : रांची में जेल मोड़ के पास एंबुलेंस में आग लगी है.

सीएम हेमंत सोरेन से मिले योग गुरु बाबा रामदेव

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज गुरुवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की. सीएम से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी.

25 हजार घूस लेते मानगो थाना प्रभारी एसीबी के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर स्थित मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को एसीबी ने 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है. इंटक के राष्ट्रीय सचिव बलदेव सिंह ने एबीसी में शिकायत की थी. एसीबी की टीम थाना प्रभारी को अपने साथ ले गयी.

धनबाद सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक आनंद महतो हुए घायल

धनबाद के सिंदरी-बलियापुर मेन रोड में बीबीएम कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद महतो व उनके वाहन चालक सोनू महतो घायल हो गए हैं. लोगों ने उसे धनबाद एशियन जलन में भर्ती कराया है. पूर्व विधायक की स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola