ePaper
Live Updates

CSK vs LSG, IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, दर्ज की पहली जीत

Updated at : 01 Apr 2022 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
CSK vs LSG, IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, दर्ज की पहली जीत

CSK vs LSG, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. लखनऊ ने चेन्नई के 211 रन के लक्ष्य को 19.03 ओवर में केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की ली है. लखनऊ के सामने चेन्नई ने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में केवल 4 विकेट खोकर 211 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. एविन लुईस और डी कॉक लखनऊ की जीत के हीरो रहे. डी कॉक ने 45 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाये, जबकि लुईस ने 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा केएल राहुल ने 40, दीपक हुड्डा 13 और बदोनी 9 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस रहे. उन्होंने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये. देशपांडे और ब्रावो ने एक-एक विकेट लिये.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ को चौथा झटका, दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. ब्रावो ने दीपक हुड्डा को 13 रन पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया. हुड्डा ने 8 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जमाया.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ को तीसरा झटका, डी कॉक 61 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. ड्वेन प्रिटोरियस ने डी कॉक को 61 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. डी कॉक ने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके जमाये. डी कॉक का कैच एमएस धोनी ने लपका.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ को दूसरा झटका, मनीष पांडे 5 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. देशपांडे ने मनीष पांडे को अपना शिकार बनाया. मनीष 6 गेंदों में केवल 5 रन बना पाये और ब्रावो को अपना कैच थमा बैठे.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ को पहला झटका, केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान केएल राहुल 26 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर आउट हुए. राहुल का कैच रायुडू ने लपका.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

मोईन की गेंद पर केएल राहुल को मिला जीवनदान

मोईन अली की गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला. मोईन की गेंद को केएल राहुल ने उठाकर मारा, लेकिन देशपांडे ने कैच ड्रॉप कर दिया. इससे पहले ब्रावो की गेंद पर डी कॉक का कैच मोईन अली ने छोड़ा था. केएल राहुल का कैच जिस समय ड्रॉ हुआ, उस समय 39 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि डीकॉक जिस समय 30 रन बनाकर खेल रहे थे उस समय उनको जीवनदान मिला था.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ ने पावर प्ले में बनाये 55 रन

लखनऊ ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाये 55 रन बनाये. जबकि 6 ओवर में में चेन्नई ने एक विकेट पर 73 रन बनाया था. इस समय डी कॉक और केएल राहुल क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ की अच्छी शुरुआत, 4 ओवर में 36 रन

चेन्नई के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की है. 4 ओवर में बिना विकेट गंवाये 36 रन बना लिया है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और डी कॉक क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई की बेहतरीन गेंदबाजी

लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाये. जबकि आवेश खान ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिये. टास ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट चटकाये.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई ने लखनऊ को दिया 211 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये. जबकि शिवम दुबे ने 30 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाये. मोईन अली ने 22 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाये. अंबाती रायुडू ने 20 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली. जडेजा ने 9 गेंदों में 3 चौके की मदद से 17 रन बनाये. धोनी 6 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाये. रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर असफल रहे और केवल एक रन बनाकर रन आउट हुए.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई को 6ठा झटका, जडेजा 17 रन बनाकर आउट

चेन्नई को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. रविंद्र जडेजा 9 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई को 5वां झटका, शिवम दुबे 49 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19वें ओवर दूसरी गेंद पर अपना पांचवां विकेट गंवाया. शिवम दुबे दो छक्के और 5 चौकों की मदद से 30 गेंदों में 49 रन बनाकर आवेश खान के शिकार हुए.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई को चौथा झटका, रायुडू 27 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. रायुडू 27 रन बनाकर आउट हुए. रायुडू को रवि बिश्नोई ने अपना दूसरा शिकार बनाया. रायुडू ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और दो छक्के जमाये.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

15 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 147 रन

15 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट खोकर 147 रन बना लिया है. इस समय रायुडू और शिवम दूबे बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई को तीसरा झटका, मोईन अली 35 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 11वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. मोईन अली आवेश खान की पहली गेंद पर बोल्ड हो गये. आउट होने से पहले मोईन ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाये.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

10 ओवर में चेन्नई का स्कोर 106 रन

10 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 106 रन है. इस समय शिवम दूबे और मोईन अली क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई को दूसरा झटका, उथप्पा अर्धशतक जमाकर आउट

चेन्नई को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. रॉबिन उथप्पा 27 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए. उथप्पा को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई की तूफानी शुरुआत, पावर प्ले में 73 रन बनाये

चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की है. पावर प्ले में मोईन अली और उथप्पा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाये. हालांकि चेन्नई को गायकवाड़ का महत्वपूर्ण विकेट गंवाना पड़ा.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

5 ओवर में चेन्नई का स्कोर 57 रन, उथप्पा कर रहे तूफानी बल्लेबाजी

5 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक विकेट गंवाकर 57 रन बना लिया है. इस समय मोईन अली और रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई को पहला झटका, गायकवाड़ 1 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा. रुतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर से निराश किया और केवल 1 रन बनाकर रन आउट हो गये.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

पहले ओवर में चेन्नई ने 14 रन बनाया

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. पहले ओवर में रॉबिन उथप्पा ने आवेश खान की दो गेंद पर दो चौका जमाया. 4 अतिरिक्त रन की मदद से चेन्नई ने पहले ओवर में 14 रन बनाया.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

रुतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत की

रुतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत की. जबकि लखनऊ की ओर से आवेश खान ने गेंदबाजी की शुरुआत की. उथप्पा ने पहली ही गेंद पर चौका जमाया और चेन्नई की अच्छी शुरुआत दिलायी.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एक बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक बादलाव किया गया है. मोहसिन खान की जगह एंड्रयू टाय को टीम में शामिल किया गया है.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई की टीम में तीन बदलाव

चेन्नई की टीम में तीन बदलाव किया गया है. कॉनवे, सेंटनर और एडम मिलने का प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह मोईन अली, ड्वेन प्रिटोरियस और मुकेश चौधरी को शामिल किया गया है.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी और तुषार देशपांडे.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, कुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और अवेश खान.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ ने टॉस जीता, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई ने लगातार दूसरा टॉस हारा है और अब पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ की सलामी जोड़ी को करना होगा शानदार प्रदर्शन

लखनऊ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने पहले मुकाबले में निराश किया था. गुजरात के खिलाफ पहले मुकाबले में कप्तान केएल राहुल और डी कॉक पूरी तरह से असफल रहे थे. केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाये, तो डी कॉक 9 गेंदों में केवल 7 रन बनाकर आउट हो गये. लखनऊ को चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करना है तो अपने मध्यक्रम पर भी ध्यान देना होगा. पिछले मुकाबले में मध्यमक्रम ने भी निराश किया था.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

टॉप ऑर्डर ने बढ़ायी चेन्नई की चिंता

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने चिंता बढ़ा दी है. केकेआर के खिलाफ सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गये थे, तो डेवोन कॉनवे 8 गेंदों में केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

मोईन अली के जुड़ने से चेन्नई की टीम मजबूत

मोईन अली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़‍ गये हैं और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग में उनकी वापसी भी होगी. मोईन की वापसी से टीम में नयी जान आ गयी है. मोईन बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रूख बदलने में सक्षम हैं. मोईन विजा समस्या के कारण केकेआर के खिलाफ पहले मुकाबले से बाहर थे.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच खेला जाएगा. यहां दिल्ली और मुंबई की टीमों के बीच पहली भिड़ंत हुई थी, जिसमें दिल्ली ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. जिसमें मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाया था, जिसके जवाब में दिल्ली ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

नये कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेंगी चेन्नई और लखनऊ की टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ की टीमें नये कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेंगी. केएल राहुल को लखनऊ ने अपना पहला कप्तान बनाया, तो धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई ने रविंद्र जडेजा को उनका उतराधिकारी बनाया है.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई और अवेश खान.

11:43 PM. 31 Mar 2211:43 PM. 31 Mar

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने और तुषार देशपांडे.

6:26 PM. 31 Mar 226:26 PM. 31 Mar

चेन्नई और लखनऊ के बीच अब से कुछ देर बाद भिड़ंत

आईपीएल 2022 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब से कुछ देर बाद भिड़ंत होगी. दोनों टीमें आज जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola